कौन है ये लड़की जिसे राहुल गांधी ने कहा- ब्रेव गर्ल, देविका की दिलेरी सैल्यूट करने वाली

Published : Dec 05, 2022, 01:51 PM ISTUpdated : Dec 05, 2022, 02:06 PM IST
कौन है ये लड़की जिसे राहुल गांधी ने कहा- ब्रेव गर्ल, देविका की दिलेरी सैल्यूट करने वाली

सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में चल रही है। सीएम गहलोत से लेकर सचिन पायलट तक साथ पैदल मार्च कर रहे हैं। इस दौरान 26/11 की चश्मदीद देविका भी राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुई।

झालावाड़ (राजस्थान). ये देविका है जो अब करीब 22 से 23 साल की है। वो राजस्थान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदमताल करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान राहुल गांधी ने देविका से बातचीत भी की है। सहज सी दिखने वाली ये लड़की इतनी दिलेर है कि आप और हम तो इस दिलेरी के बारे में सोच नहीं सकते। देविका के कारण ही देश के बड़े आतंकी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया गया था।

देविका ने ही कसाब को पहचाना था और फांसी तक पहुंचाया
कसाब कौन........? जी हां वहीं 26/11 वाला आतंकी कसाब....। कसाब ने मुंबई आतंकी हमले में करोड़ों रुपयों के नुकसान के अलावा दर्जनों लोगों की जान ले ली थी। उस समय देविका का भी पैर टूट गया था और  देविका सिर्फ नौ साल की थी। देविका ने ही कसाब को पहचाना था और  कसाब को फांसी तक पहुंचाने में देविका की भूमिका और बयान बेहद महत्वपूर्ण रहे थे। सबसे बड़ी बात नौ साल की बच्ची अपनी पैर के चोट के कारण भी बिल्कुल नहीं डरी थी। अब यह बच्ची करीब 22 23 साल की हो चुकी है। 

देविका बोली- आज भी वह मंजर रौंगटे खड़े कर देता है...
देविका आज झालावाड़ में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए आई थी। देविका के पिता भी उनके साथ थे। देविका से राहुल गांधी ने करीब तीन से पांच मिनट तक वार्ता की । इस दौरान देविका ने अपनी पहचान बताई तो एक बार तो राहुल गांधी भी हैरान हो गए। उसके बाद कुछ बातचीत हुई और देविका राहुल गांधी के साथ चलने लगीं। फिर कुछ देर के बाद देविका और उनके पिता यात्रा से अलग हो गए। 
देविका पाली जिले के सुमेरपुर की रहने वाली है। जिस समय मुंबई में बम धमाके हुए थे उस समय वह अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पर थीं और फ्लाइट लेने वाली थीं। लेकिन धमाके में देविका के पैर में गंभीर चोटें आई और देविका को कई दिन अस्पताल में बिताने पडे थे। देविका बोली आज भी वह मंजर..... रौंगटे खड़े कर देता है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट
हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद