पूरा गांधी परिवार रणथंबौर में: पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया का शाही होटल में सेलिब्रेट होगा 76 वां जन्मदिन

राजस्थान में इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इस दौरान पूरा गांधी परिवार प्रदेश में मौजूद है और इसका दूसरा कारण है कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन। इसे सेलिब्रेट करने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा से एक दिन का ब्रेक लिया है। 

Sanjay Chaturvedi | Published : Dec 9, 2022 5:34 AM IST

सवाई माधोपुर ( sawai madhopur). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पूरे दिन विराम पर है। क्योंकि पार्टी के नेता और सांसद राहुल गांधी आज अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ सवाई माधोपुर के रणथंबोर में है। तीनों यहां एक शाही होटल में रुके हैं। जहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76 वा जन्मदिन मनाया जाएगा। 

पहले भी आ चुका है गांधी परिवार यहां
यह पहला मौका नहीं है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य राजस्थान के सवाई माधोपुर में आ रहा हो। इसके पहले साल 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी बच्चन परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। ऐसे में उनके साथ अमिताभ बच्चन,जया बच्चन, अभिषेक बच्चन ,श्वेता बच्चन भी मौजूद थे। अब वापस तीन दशक बाद गांधी परिवार के बचे हुए 3 सदस्य आए हैं। सोनिया गांधी का जन्मदिन सवाई माधोपुर के ही होटल शेर बाग में मनाया जाएगा। हालांकि इसके लिए कोई भी विशेष आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह बर्थडे पार्टी बेहद खास होगी।

Latest Videos

कांग्रेस के दिग्गज नेता होंगे शामिल, गुजरात व हिमाचल चुनाव पर हो सकती है चर्चा
इस शाही बर्थडे पार्टी में करोड़ों का खर्च होने वाला है। पार्टी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी रंधावा का भी शामिल होना बताया जा रहा है। पार्टी में राहुल गांधी और सोनिया गांधी सेलिब्रेशन के अलावा राजस्थान के नेताओं से गुजरात चुनाव परिणामों पर चर्चा भी कर सकते हैं।

वहीं इस कार्यक्रम के बाद 10 दिसंबर को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना बताया जा रहा है। वह सुबह कुछ किलोमीटर तक के राहुल गांधी के साथ चलते हुए देखे जा सकती है। वही कल पूरे दिन भारत जोड़ो यात्रा में केवल महिलाएं ही नजर आएगी।

यह भी पढ़े- 10 दिसंबर को होगी महिला कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा : राजस्थान के हर जिले से शामिल होंगी करीब 20 महिलाएं

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों वापस लौटाई फाइल
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन