सब्जी का ठेला लगाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चली गोलियां, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Published : Jan 02, 2023, 12:09 PM IST
सब्जी का ठेला लगाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चली गोलियां, कई लोग अस्पताल में भर्ती

सार

सब्जी का ठेला लगाने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि कई राउंड गोलियां चल गई। फायरिंग में कई लोग घायल भी हुए

धौलपुर( Rajasthan). सब्जी का ठेला लगाने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि कई राउंड गोलियां चल गई। फायरिंग में कई लोग घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली इलाके का है। पुलिस ने बताया कि इस्लामिया मदरसे के बाद स्थित सब्जी मंडी में यह विवाद हुआ। रविवार शाम को मंडी में सब्जी का ठेला लगाने को लेकर कसाई पाडा निवासी अरमान और शकील के बीच विवाद हुआ। दोनो ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। उस समय तो मंडी में अन्य लोगों ने दोनो को छुड़ा दिया और उसके बाद वहां से दोनो को ही भगा दिया।

देर शाम आए हमलावर और अंडा विक्रेता पर किया हमला
देर रात जब मंडी बंद की जा रही थी तो अचानक कुछ लोगों ने मंडी के पास ही अंडे का ठेला लगाने वाले सोलह साल  के रिहान का सिर फोड़ दिया। रिहान को बुरी तरह से पीटा गया। पता चला कि उसे पीटने वाले अरबाज नाम के युवक के परिजन हैं। इस बीच गोलियां चली गई और एक गोली अरबाज को लगी। एक अन्य युवक को भी गोली लगी है। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच में जुटी है पुलिस
पुलिस यह समझ नहीं पा रही है कि दोनो घायल युवक किस पक्ष से हैं। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल, सब्जी मंडी और कसाई पाडा में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले में कई लोग फरार चल रहे हैं। अस्पताल और घटना स्थल पर पुलिस की टीमें तैनात गई हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात