तौकते तूफान ने राजस्थान में मचाई तबाही: तेज आंधी और बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, जारी किया रेड अलर्ट

Published : May 17, 2021, 02:34 PM IST
तौकते तूफान ने राजस्थान में मचाई तबाही: तेज आंधी और बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, जारी किया रेड अलर्ट

सार

प्रदेश के मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में इसका जबरदस्त असर देखने को मिल सकता है। यहां भी आज शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि इन जिलों में 60 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवा चलने की भी आशंका जताई है। 

डूंगरपुर (राजस्थान). चक्रवाती तूफान तौकते ने तबाही मचानी शूरू कर दी है। केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों पर तबाही के बाद अब गुजरात की ओर बढ़ गया है। वहीं राजस्थान के कई शहरों में भी इसका असर देखने को मिला है। डूंगरपुर जिले में आंधी-तूफान और बारिश हो रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक प्रतापगढ़ जिले में भी एक व्यक्ति की जान चली गई।

छत के साथ उड़ीं पानी की टंकियां
दरअसल, रविवार शाम से ही डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिले में तूफान तौकते का असर शुरू हो गया था। घने काले बादल छाने से अंधेरा पसर गया। तेज हवाओं के साथ यहां पहले आंधी-तूफान आया, इसके बाद भारी बारिश होनी लगी। जगह-जगह पर बीच सड़कों पर पेड़ गिर गए। जिसके चलते कई हाइवे और शहरों के रास्ते भी जाम हो गए। आंधी-तूफान के चलते कई लोगो के घरों के टीन शेड उड़ गए। साथ ही पानी की टंकियां भी उड़ गईं। डूंगरपुर शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बिजली गुल हो गई है।

इन जिलों में जारी किया अलर्ट
प्रदेश के मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में इसका जबरदस्त असर देखने को मिल सकता है। यहां भी आज शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि इन जिलों में 60 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवा चलने की भी आशंका जताई है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट