सीकर में सगाई की खुशियां थी, इसी बीच हो गया बड़ा धमाका...सजे-धजे लोग घर से चीखते हुए भागे

सीकर जिले से एक दर्दनाक हदासे की खबर सामने आई है। जहां घर में अचानक गैस सिलिंडर का धमाका हो गया। ब्लास्ट से आग में चार लोग झुलस गए। इसके बाद चीख पुकार मच गई। बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था।

Asianet News Hindi | Published : Aug 19, 2022 8:07 AM IST / Updated: Aug 19 2022, 01:39 PM IST

सीकर. राजस्थान के सीकर के लोसल कस्बे में आज गैस सिलेंडर में आग से चार लोग झुलस गए। जिनमें एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। हादसा वार्ड 33 में हुआ। जहां किशोर जांगिड़ की बेटी रचना को देखने आज जयपुर से लड़के वाले आने वाले थे। इसी दौरान रसोई में रखा एक सिलेंडर लीक होने पर परिजनों ने गैस एजेंसी में इसकी शिकायत की। जिसके बाद गैस मैकेनिक अशोक उनके घर पहुंचा। जो सिलेंडर की जांच कर रहा था। इसी दौरान बाहर चल रही भट्टी के चलते   सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिससे अशोक और उसके पास खड़े किशोर के पड़ौसी भागीरथ मल झुलस गए। जिन्हें बचाने पहुंची किशोर की साली सुल्यावास निवासी विमला व पड़ौसी विद्या देवी भी आग की चपेट में आ गई। जिन्हें निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर भागीरथ मल, विद्या व अशोक को जयपुर रेफर कर दिया गया। 

पड़ौसी से लाए थे सिलेंडर 
जानकारी के अनुसार घर में सगाई के कार्यक्रम के चलते सिलेंडर पड़ौसी भागीरथ मल के घर से उधार लाया गया था। जिसमें लीक होने पर ही पड़ौसी विद्या देवी और भागीरथ मल उसे संभालने पहुंचे। इसी बीच  मैकेनिक अशोक भी पहुंच गया। जिसके सिलेंडर को ठीक करने की कोशिश के दौरान ही हादसा हो गया। 

Latest Videos

सगाई के कार्यक्रम में आई थी साली, हादसे में जला हाथ
हादसे में घायल सूलियावास निवासी विमला पत्नी लालचंद भी घायल हो गई। जो भांजी के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। आग से भागीरथ मल व अशोक को झुलसते देख वह उन्हें बचाने दौड़ी तो उसका भी हाथ झुलस गया। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया।

मौके व अस्पताल में जुटी भीड़
घटना के बाद किशोर सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। जिनकी मदद से ही हताहतों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़े- शॉकिंग CCTV: जैसे ही सुनसान जगह पर अकेली दिखी छात्रा, सड़क छाप 'रोमियो' ने दिया खौफनाक क्राइम काे अंजाम

Share this article
click me!

Latest Videos

छतरपुर में क्लास में घुसा नॉटी मंकी, मचाता रहा उत्पात #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया