विचलित करने वाली तस्वीर: नाल से फांसी के फंदे की तरह लटका रहा नवजात, मां का फट पड़ा कलेजा

यह शर्मनाक तस्वीर राजस्थान के चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के विधानसभा क्षेत्र भरतपुर जिले के जनाना अस्पताल की है। 500 रुपए की रिश्वत के लिए एंबुलेंसकर्मी ऐसा अड़ा कि समय पर नहीं पहुंचने से प्रसूता का अस्पताल के गेट पर ही प्रसव हो गया। यही नहीं, नवजात नाल के साथ लटका रहा, लेकिन कोई भी स्टाफ मदद को आगे नहीं आया। अगर परिजन मां-बच्चे को न संभालते तो बच्चे की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।

Asianet News Hindi | Published : Sep 26, 2020 4:52 AM IST

भरतपुर, राजस्थान. बिना रिश्वत 'सेवा' नहीं करने की जिद इस प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की जिंदगी पर भारी पड़ गई। यह शर्मनाक तस्वीर चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के विधानसभा क्षेत्र के जनाना अस्पताल की है। प्रसूता को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल लाया गया था। लेकिन एम्बुलेंस वाला 500 रुपए की रिश्वत पर अड़ा हुआ था। गरीब परिवार के पास इतना पैसा नहीं था। दोनों इसी पर चर्चा कर रहे थे। आखिरकार वो रिश्वत लेकर ही माना। इससे प्रसूता को अस्पताल के अंदर तक ले जाने में देरी हो गई। परिजन प्रसूता को जैसे ही स्ट्रेचर पर लिटाने लगे, बच्चे का जन्म हो गया। बच्चा नाल के सहारे नीचे लटक गया। यह देखकर परिजन घबरा गए। इसके बावजूद कोई भी स्टाफ मदद को आगे नहीं आया। परिजनों ने ही प्रसूता को संभाला।

जा सकती थी बच्चे की जान...
25 वर्षीय संगीता अलवर के डेडकी की रहने वाली हैं। यहां उनका मायका है। गुरुवार रात प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें डीग अस्पताल लाया गया था। वहां से उन्हें जनाजा अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में एंबुलेंस वाला 500 रुपए के भाड़े पर अड़ गया। जबकि यह सेवा नि:शुल्क थी।
 

Latest Videos

जब गेट पर प्रसूता का प्रसव हुआ और किसी ने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू किया, तब स्टाफ घबराकर वहां पहुंचा। इसके बाद प्रसूता को भर्ती कराया गया। हालांकि, मालूम चला कि प्रसूता और उसका परिवार से बिना बताए चला गया। इस संबंध में जनाना अस्पताल के प्रभारी डॉ. रूपेंद्र झा ने किसी भी लापरवाही से साफ इनकार कर दिया। जबकि तस्वीरों में साफ नजर आ रही है कि कैसे नवजात मां की नाल से लटका रहा।

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर क्यों बंट गए मुस्लिम देश?
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |