मालिक की मौत पर श्मशान घाट जाकर रोती रहीं गोमाता, चिता जलने तक खड़ी रही

Published : Nov 07, 2019, 06:53 PM ISTUpdated : Nov 07, 2019, 07:00 PM IST
मालिक की मौत पर श्मशान घाट जाकर रोती रहीं गोमाता, चिता जलने तक खड़ी रही

सार

जानवर हमारी तरह शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर सकते, लेकिन उनके आंसू बहुत कुछ कह जाते हैं। ऐसा ही एक भावुक मंजर राजस्थान के बारां शहर में देखने को मिला। अपने मालिक की मौत पर एक गाय श्मशान घाट पर खड़े होकर आंसू बहाती रही।  

बारां. पालतू जानवर अपने मालिक को खूब पहचानते हैं। उनके बीच एक भावनात्मक रिश्ता होता है। ऐसा ही एक भावुक दृश्य बारां शहर में गुरुवार को देखने को मिला। अपने मालिक की मौत से मायूस एक गाय अर्थी के पीछे-पीछे श्मशान घाट तक पहुंची। वो वहां तब तक खड़ी रही, जब तक चिता पूरी तरह नहीं जल गई। इस दौरान लोगों ने गाय की आंखों से आंसू टपकते देखे। गाय लगातार जलती हुई चिता को देख रही थी। वो एकदम शांत खड़ी रही। लोगों ने भी उसे वहां से हटाने की कोशिश नहीं की।


अपने हाथों से रोज रोटी खिलाता था मालिक..
भावुक करने वाली यह कहानी तलावड़ा गांव की है। यहां रहने वाले लक्ष्मीनारायण का गुरुवार को निधन हो गया था। उन्होंने कुछ साल पहले एक गाय खरीदी थी। यह गाय कई साल तक उनके साथ रही। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि उसने एक बछिया दी थी। इसकी उम्र अब करीब 4 साल बताई जाती है। इस बछिया से लक्ष्मीनारायण को बड़ा स्नेह था। वे रोज उसके साथ थोड़ा वक्त गुजारते थे। उसे दुलारते और रोटी खिलाते।

 

घंटों चिता के पास खड़ी रही गाय..
गांव के लोगों ने बताया कि गुरुवार को जब लक्ष्मीनारायण का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब गाय श्मशान घाट पर मौजूद रही। यहां तक कि लोग नहा-धोकर अपने-अपने घर चले गए, लेकिन गाय श्मशान से नहीं हटी। वो कुछ घंटे वहीं खड़ी रही। फिर लोग उसे वापस ले आए। अपने मालिक की मौत के बाद से गाय मायूस है।

 

गांव के लोगों ने बताया कि गुरुवार को जब लक्ष्मीनारायण का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब गाय श्मशान घाट पर मौजूद रही। यहां तक कि लोग नहा-धोकर अपने-अपने घर चले गए, लेकिन गाय श्मशान से नहीं हटी। वो कुछ घंटे वहीं खड़ी रही। फिर लोग उसे वापस ले आए। अपने मालिक की मौत के बाद से गाय मायूस है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट