शादी के मंडप में अर्थीः 2 बेटियों को दुल्हन बना पूरा किया विदा, मेहमान भी नहीं गए कि पिता की मौत

Published : Mar 03, 2021, 07:26 PM ISTUpdated : Mar 03, 2021, 07:29 PM IST
शादी के मंडप में अर्थीः 2 बेटियों को दुल्हन बना पूरा किया विदा, मेहमान भी नहीं गए कि पिता की मौत

सार

रजब खान कस्बे के वार्ड नंबर 23 में स्थित न्यू रेलवे कॉलोनी का रहने वाला था। वो भंगार का काम करता था और पलसाना में ही उसने कबाड़ का काम कर रखा था। पड़ोसियों के मुताबिक उसकी माली हालत अच्छी नहीं थी, उसपर पिछले काफी समय से कर्ज का बोझ बढ़ गया था।

सीकर (Rajasthan) । पलसाना कस्बे में एक पिता ने दो बेटियों की शादी के बाद बुधवार को कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, चर्चा है कि कि घटना का कारण आर्थिक तंगी है।

घर से दो किमी दूर कुएं में दी जान
आत्महत्या करने वाले रजब खान की दो बेटियों की मंगलवार को शादी थी। बेटियों को विदा करने के बाद रजब बुधवार को सुबह घर से चाय पीकर निकला। उस दौरान घर शादी में आये हुए मेहमान भी थे। बाद में उसने करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पड़ोसियों ने सुनाई ये कहानी
रजब खान कस्बे के वार्ड नंबर 23 में स्थित न्यू रेलवे कॉलोनी का रहने वाला था। वो भंगार का काम करता था और पलसाना में ही उसने कबाड़ का काम कर रखा था। पड़ोसियों के मुताबिक उसकी माली हालत अच्छी नहीं थी, उसपर पिछले काफी समय से कर्ज का बोझ बढ़ गया था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट