मिस इंडिया 2022 खिताब गया कर्नाटक की सिनी के पास, राजस्थान की खूबसूरत रुबल बनी फर्स्ट रनरअप

Published : Jul 04, 2022, 12:18 PM IST
मिस इंडिया 2022 खिताब गया कर्नाटक की सिनी के पास, राजस्थान की खूबसूरत रुबल बनी फर्स्ट रनरअप

सार

3 जुलाई के दिन मुम्बई में हुए फाइनल रेंप वॉक में फेमिना मिस इंडिया के रिजल्ट जारी हुए जिसमें सिनी शेख ने जीता टाइटल, तो वहीं राजस्थान की रूबर रही फस्ट रनरअप। 31 प्रतिभागियों में से चुने गए थे 8 फाइनलिस्ट।

जयपुर (jaipur). मुंबई में आयोजित हुई फेमिना मिस इंडिया के परिणाम रविवार रात जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान ने इस प्रतियोगिता में परचम लहराया है। राजस्थान की खूबसूरत रुबल प्रथम रनअपर रहीं है। यह टाइटल जीतने के बाद बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता के सभी इवेंट होने के बाद वे मंगलवार को वापस राजस्थान आ सकती हैं। रुबल प्रथम रनर अप रहीं हैं, लेकिन खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता है। 

31 प्रतियोगी पहुंचे थे अंतिम पायदान तक, दूसरी रहीं हैं रुबल 
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया 2022 का फिनाले रविवार को आयोजित किया गया था। इसमें राजस्थान की रूबल दूसरे नंबर पर रहीं हैं। यानि वे प्रथम रनर अप हैं। यह खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी के नाम हुआ है। इस प्रतियोगिता में देश भर से कई सुंदरियों ने भाग लिया था। अंतिम पायदान तक 31 पहुंची थीं। इसके बाद 8 प्रतिभागियों को चुना गया था, उसमें से शेट्टी को मिस इंडिया चुना गया। 

एक से बढ़कर एक हैं तीनों सुंदरियां, कोई सोशल मीडिया क्वीन, तो कोई बैटमिंटन स्टार 
मिस इंडिया, प्रथम रनरअप और दूसरी रनरअप के बारे में बताया गया है कि कोई सोशल मीडिया की क्वीन हैं तो कोई बैटमिंटन की धाकड़ प्लेयर। 21 साल की सिनी शेट्टी मिस इंडिया चुनी गई हैं। वे मुंबई में जन्मी हैं लेकिन काफी समय से कनार्टक में रह रही हैं सिनी प्रोफेशनली अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री ले चुकी है। डांस की शौकीन सिनी भरत नाट्यम की भी ट्रेंड डांसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी है।

बात अब रुबल  शेखावत की ...। रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 के फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया है। डांस, एक्टिंग, पेंटिंग की शौकीन शेखावत बैंडमिंटन की भी अच्छी प्लेयर हैं। वहीं दूसरी रनरअप यूपी की रहने वाली शिनिता चौहान है। वे म्यूजिक सुनने की शौकीन हैं। तीनों सुदंरियों को चुनने वाली ज्यूरी भी बेहद धाकड थीं। इनमें अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना एवं  कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।
 

यह भी पढ़े-  मिस इंडिया फिनाले में पहुंची झारखंड की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की, जानिए यहां तक का पूरा सफर

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच