बिकनी में घूम रही विदेशी गर्ल्स के बीच IAS की पत्नी ने ली धांसू एंट्री, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा Video

Published : Oct 08, 2022, 10:13 AM ISTUpdated : Oct 08, 2022, 10:34 AM IST
बिकनी में घूम रही विदेशी गर्ल्स के बीच IAS की पत्नी ने ली धांसू एंट्री, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा Video

सार

भारतीय महिला का सबसे बड़ा गहना उसकी साड़ी होती है। जो हमें पूरी दुनिया से अलग करती है। . सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें  राजस्थान के ही दौसा जिले की रहने वाली महिला यूरोप के बीच पर बिकनी पहने डांस करते नजर आई।

जयपुर. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला यूरोप के बीच पर बिकनी पहनी हुई महिलाओं के बीच घाघरा लुगड़ी में नजर आ रही है। यह महिला राजस्थान के ही दौसा जिले की रहने वाली है। इस महिला का नाम धोली है। जिसके पति पेशे से भारतीय विदेश सेवा में कार्यरत हैं। अब भले ही विदेशों में रहते सालों बीत गए हो। लेकिन धोली यूरोप में भी अपने राजस्थान का पहनावा ही पहनती है। धोली सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव है। इंस्टाग्राम पर धोली के वीडियो वायरल होने के बाद कुछ महीनों में ही उनके 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं धोली का बीच का वीडियो इतना वायरल हुआ कि उसे अबतक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

जानिए कैसे विदेश पहुंची महिला
दरअसल धोली की शादी 2006 में लोकेश के साथ हुई। लोकेश पेशे से आई एफ एस है। 2010 में पहली बार धोली अपने पति के साथ अफ्रीका के जांबिया में गई। यहां उसका पति लोकेश भारतीय दूतावास में नौकरी कर रहा था। 4 साल यहां नौकरी करने के बाद लोकेश का ट्रांसफर अमेरिका के वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में हुआ। यहां 5 साल की नौकरी करने के बाद लोकेश का ट्रांसफर यूरोप के माल्टा में हो गया। उसके बाद से दोनों पति-पत्नी वहीं रह रहे हैं। 

एक दशक विदेश में रहने के बाद भी नहीं भूलीं अपनी संस्कृति 
धोली का कहना है कि पिछले करीब एक दशक से वह कई देशों में रह चुकी है। लेकिन वह अभी भी अपनी संस्कृति और परंपरा को नही भूली है। आज भी वह विदेश में अपने पारंपरिक पहनावे को ही पहनती है। और जब वह समुद्र के आसपास कभी बिकनी पहनी हुई महिलाओं के पास जाती है तो उसे बिल्कुल भी अजीब नहीं लगता है।

वीडियो में देखिए बिकनी में घूम रही विदेशी गर्ल्स के बीच IAS की पत्नी का कमाल

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट
हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद