10th पास शख्स को हुआ फर्राट इंग्लिश बोलने वाली लेडी से इश्क, दोनों ने बनाई ऐसी कंपनी कि मच गई अफरा-तफरी

Published : Feb 15, 2020, 07:09 PM IST
10th पास शख्स को हुआ फर्राट इंग्लिश बोलने वाली लेडी से इश्क, दोनों ने बनाई ऐसी कंपनी कि मच गई अफरा-तफरी

सार

जयपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर कपल को अरेस्ट किया है, जिसे बिटकॉइन निवेश के नाम पर हजारों लोगों को करोड़ों ठग लिए।

जयपुर, राजस्थान.  10वीं पास शख्स की फ्रेंडशिप एक ऐसी लड़की से हुई, जिसने इंग्लिश लिटरेचर में बीए किया था। दोनों में गहरी दोस्ती हुई। फिर दोनों ने मिलकर एक कंपनी की नींव डाली। इसके बाद लोगों को बिटकॉइन निवेश के नाम पर ऐसा झांसा दिया कि 2-4 नहीं, करीब 3000 लोग उनके जाल में फंसकर करोड़ों रुपए गंवा बैठे। पुलिस ने इस कपल को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनसे पैसों की वसूली टेड़ी खीर है।


ऐसे शुरू हुई 420 की कहानी..
लड़की अविका चुरू की ओम कॉलोनी, जबकि मनोज कुमार पटेल जोधपुर के बोरूंदा का रहने वाला है। पुलिस ने लड़की को 3, जबकि मनोज को 7 दिन की रिमांड पर लिया है, ताकि उनके राज सामने आ सकें। एडीजी अनिल पालीवाल ने बताया कि आरोपी विदेश भागने की तैयारी में थे। इन्होंने जयपुर के जगतपुरा के रामनगरिया में एक फ्लैट किराये पर ले रखा था। अंदेशा है कि दोनों ने करीब 18 करोड़ रुपए की ठगी की है। इस मामले में अभी तीन पीड़ित ही सामने आए हैं। आरोपियों के पास से अलग-अलग राज्यों की 3000 लोगों की आईडी मिली हैं। अंदेशा है कि इन्होंने सबका ठगा। दिल्ली निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस में शिकायत की थी कि आरोपियों ने बिटकॉइन(प्रतिबंधित वर्चुअल करेंसी) में निवेश पर रोजाना 1 प्रतिशत कमिशन देने का झांसा दिया था। इसके बाद दोनों ने करीब 5 करोड़ रुपए हड़प लिए।

कई बड़े ईवेंट किए..
आरोपियों ने लोगों को रिझाने अपनी कंपनी एमएलएम आई-मैक्स कैपिटल के बैनर तले कई शहरों में बड़े ईवेंट किए। दोनों ने फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट भी बनवा रखा था। मनोज शादीशुदा है। उसकी पत्नी और 2 बच्चे गांव में रहते हैं। वहीं अविका अपने पति को छोड़ चुकी है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल