किराए की दुकान में 100, 200 और 500 के नोट छाप रहे थे दो दोस्त, ऐसे हुआ खुलासा

Published : Nov 19, 2020, 05:15 PM IST
किराए की दुकान में 100, 200 और 500 के नोट छाप रहे थे दो दोस्त, ऐसे हुआ खुलासा

सार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संदीप चौधरी मूल रुप से नागौर जिले के मौलासर का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी सुभाष कुमावत बगरु में दहमी कलां कस्बे में रहता है। संदीप चौधरी ने सुभाष के साथ मिलकर नकली नोट छापने की योजना बनाई थी। इसके बाद एनएच 8 पर हरध्यानपुरा गांव में एक दुकान किराए पर ली थी। 

जयपुर (Rajasthan) । पश्चिम जिले की बगरु थाने की पुलिस ने आज नकली नोट छापने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह हाइवे किनारे हरध्यानपुरा में एक किराए की दुकान में 100, 200 व 500 के नोट छापने का काम करता था। इसके बाद बाजार में दुकानों पर चलाने का काम करता था। पुलिस ने दो आरोपियों के पास से करीब 42 हजार रुपए के नकली नोट और छापने वाली मशीन व अन्य उपकरण बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी दोस्त हैं।

100 रुपए के नोट सबसे ज्यादा मिले
ज्यादातर जब्त किए गए नकली नोट 100 रुपए के है। 100 रुपए के 34 नोट, 200 और 500 एक-एक नोट मिले है। इसके अलावा 63 कवर शीट मिली है। जिसपर नोट स्केनिंग कर नोट छापते थे। इनमें एक शीट पर 4 नोट छापे जा रहे थे। इन सभी शीटों पर 100-100 के नोट छपे हुए थे। जिन्हें सुखाने के लिए रखा गया था। आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया है। अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

पहले तैयार किया प्लान, फिर शुरू किया ऐसे काम
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संदीप चौधरी मूल रुप से नागौर जिले के मौलासर का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी सुभाष कुमावत बगरु में दहमी कलां कस्बे में रहता है। संदीप चौधरी ने सुभाष के साथ मिलकर नकली नोट छापने की योजना बनाई थी। इसके बाद एनएच 8 पर हरध्यानपुरा गांव में एक दुकान किराए पर ली थी। इसी दुकान के एक हिस्से में चोरी छिपे 100, 200 व 500 के नकली नोट छापने का काम करने लगे। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों की मदद से इन नोटों को आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाजार में चलाने का काम शुरु कर दिया।

पुलिस को लगी भनक तो जला दिए नोट
पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में नकली नोट बाजार में दुकानदारों को दिए जा रहे है। तब पुलिस ने छानबीन शुरु की। तब हरध्यानपुरा में एक दुकान पर नकली नोट छापने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने गुरुवार को छापा मारकर दोनों युवकों को धरदबोचा और मौके से 42 हजार रुपए के नकली नोट बरामद कर लिए। बताया जा रहा है कि कुछ नोटों को आरोपियों ने जला भी दिया। इस पूरे मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट