जी-20 के प्रतिनिधियों को खाने में मिलेगा दाल बाटी चूरमा और जोधपुरी काबुली पुलाव, शाही अंदाज में होगा स्वागत

Published : Dec 03, 2022, 04:50 PM IST
जी-20 के प्रतिनिधियों को खाने में मिलेगा दाल बाटी चूरमा और जोधपुरी काबुली पुलाव, शाही अंदाज में होगा स्वागत

सार

जी20 के प्रतिनिधि रविवार को चार दिन तक चलने वाली बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को उदयपुर आएंगे। शाही अंदाज में उनका स्वागत किया जाएगा। खाने में शाही भोजन मिलेगा।

उदयपुर। भारत वर्तमान में जी20 संगठन का अध्यक्ष है। भारत को अध्यक्षता मिलने के बाद जी20 के प्रतिनिधियों की पहली बैठक राजस्थान के जोधपुर में होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए आने वाले प्रतिनिधियों का शाही ढंग से स्वागत किया जाएगा। उन्हें खाने के लिए शाही भोजन मिलेगा। 

जी20 के प्रतिनिधियों को दाल बाटी चूरमा, जोधपुरी काबुली पुलाव, बीकानेरी घेवर और जोधपुरी मावा कचौरी खाने को मिलेगी। इसके अलावा भी कई स्वादिष्ट व्यंजन उनके लिए तैयार होंगे। खाने में राजस्थानी कल्चर की क्षलक मिले इसका ध्यान रखा जाएगा।जी20 के प्रतिनिधि रविवार को उदयपुर पहुंचेंगे। बैठकें सोमवार और मंगलवार को होंगी। बुधवार को वे राजसमंद में 15वीं सदी के भव्य कुम्भलगढ़ किले और पाली जिले के रणकपुर जैन मंदिर का दर्शन करेंगे।

मिठाई में मिलेगी बीकानेरी घेवर और जोधपुरी मावा कचौरी
उदयपुर पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि चार दिनों के दौरान प्रतिनिधियों को राजस्थानी के अलावा दक्षिण भारतीय, हैदराबादी, गुजराती और पंजाबी व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्हें दाल बाटी और चूरमा, गट्टा करी, केर सांगरी और राजस्थानी गट्टा पुलाव भी परोसा जाएगा। मेहमानों को मिठाई में बीकानेरी घेवर, जोधपुरी मावा कचौरी, तीन तरह के श्रीखंड, केसर की खीर, मलाई घेवर, रसगुल्ला और मक्खन बड़ा मिलेगा। इसके साथ ही मोतीचूर, बेसन और मेवे के लड्डू भी मिलेंगे। 

होटल ताज फतेह प्रकाश पैलेस में होगी बैठक
रविवार को होटल लीला पैलेस में दुनियाभर से आए प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठकें होटल ताज फतेह प्रकाश पैलेस के दरबार हाल में होंगी। बैठक के बाद प्रतिनिधियों को सिटी पैलेस और जगमंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। उनके मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीन दिन तक चलने वाली जी20 के प्रतिनिधियों की बैठक में त्वरित, समावेशी और लचीला विकास, बहुपक्षवाद, फूड, ईंधन, उर्वरक और महिलाओं के नेतृत्व में विकास जैसे मुद्दों पर बात होगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी