लड़के का प्राइवेट पार्ट चेक कर उड़े पुलिस के होश, 2 घंटे खिलाने-पिलाने के बाद ले गए टॉयलेट तब पता चला सच

Published : Apr 23, 2022, 12:20 PM ISTUpdated : Apr 23, 2022, 04:00 PM IST
लड़के का प्राइवेट पार्ट चेक कर उड़े पुलिस के होश, 2 घंटे खिलाने-पिलाने के बाद ले गए टॉयलेट तब पता चला सच

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दुबई से आया एक यात्री आधा किलो से ज्यादा सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया था। जिसकी कीमत करीब 42 लाख रुपए है।  

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में सांगानेर थाने की पुलिस और कस्टम वालों ने एक लड़के को पकडा है। लड़का जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पकडा गया है। उसका सामान चैक करने पर तो पुलिस और कस्टम वालों को कुछ नहीं मिला। लेकिन उसका गुप्तांग चैक किए गए तो पुलिसवालों और कस्टम अफसरों के होश उड गए। गुप्तांग से सोने के तीन गोल टुकडे निकले। 

चाय पिलाई तो टॉयलेट में निकला सोना 
लड़के ने इन सोने के गोल टुकड़ों को एक के बाद एक अंदर छुपा रखे थे। तीनों क्रिकेट के विकेट पर लगने वाले गिल्ली की साइज के थे। कीमत 42 लाख अस्सी हजार रुपए बताई गई है। कस्टम वालों ने पहले लड़के को चाय पानी पिलाते रहे, बाद में टॉयलेट ले जाकर सोना निकाला गया। उससे पूछताछ में पता चला कि सोना दुबई से लाया था और यहां किसी को डिलेवर करना था। इसके लिए उसे रुपए आफर किए गए थे। साथ ही एयर टिकिट दिया गया था। 

15 दिन पहले ही दिल्ली से दुबई गया था लड़का
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि शुक्रवार को दुबई के शारजहां से आने वाली उडान में ये लड़का आया था। आते ही चैकिंग की गई। हमने फेस रीडिंग की तो वह डरा सा लगा। उसका सामान चैक किया लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। उसके बाद उसे अलग से ले जाकर पूछताछ की। पुलिस का डर दिखाया तो उसने सब कुछ बता दिया। उसने बताया कि सोने के तीन टुकडे रेक्टम में छुपाकर लाया है। उसे चाय काफी और पानी पिलाते रहे। उसके बाद टॉयलेट लेकर गए। वहां कमोड में एक के बाद एक तीन टुकडे निकले। तीनों को पहले तो साफ किया और उसके बाद तीनों टुकडों को गलाकर सोने के बिस्कुट की शेप दी गई। उसके बाद वजन किया गया। करीब आठ सौ ग्राम सोना था और कीमत 42 लाख रुपए से ज्यादा थी। 

10 हजार की लालच में ला रहा था 42 लाख का सोना
पूछताछ में उसने बताया कि वह इसी महीने छह तारीख को दिल्ली से दुबई कमाने गया था। लेकिन काम नहीं मिला तो वापस लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान किसी ने दस हजार रुपए आफर किए साथ ही सोने खरीद कर दिया और इसे शरीर में छुपाने की ट्रिक भी बताई।

यह भी पढ़ें-ऐसी तस्करी पहली बार: प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छुपाकर लाया युवक, जब परेशानी हुई तो खुद निकालकर दे दिया

यह भी पढ़ें-दुबई से ढेर सारा सोना ले आई महिला, लेकिन छिपाया ऐसी जगह, निकालने के लिए बुलानी पड़ी लेडी डॉक्टर

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट