
बीकानेर, राजस्थान. शादी के अगले ही दिन दूल्हे के गायब होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दूल्हा सुहागरात के अगले दिन से गायब है। यानी रिसेप्शन के दिन वो किसी काम के बहाने घर से निकला और फिर नहीं लौटा। दूल्हे ने ऐसा क्यों किया..किसी को समझ नहीं आ रहा है। कपल की सगाई ढाई साल पहले हुई थी। दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते थे। इसलिए पसंद-नापसंद की आशंका भी नहीं है। यह शादी 30 जनवरी को हुई थी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद दूल्हे का अब तक पता नहीं चल पाया है।
7 फेरों के वक्त खुश था कपल..
पुलिस के अनुसार कुआं मुडिया मालियों का मोहल्ला में रहने वाले पूनमचंद सोनी के बेटे परमेश्वर की शादी 30 जनवरी को धूमधाम से हुई थी। शादी में बड़ी संख्या में मेहमान और परिचित शामिल हुए थे। अगले दिन रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी, लेकिन दूल्हा गायब हो गया। जब दूल्हे की कोई खोजखबर नहीं लगी, तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया, तो दूल्हे की लोकेशन देशनोक के पास मिली। इससे पहले कि पुलिस दूल्हे तक पहुंचती, फोन स्विच ऑफ हो गया। दूल्हे के गायब होने से उसकी दुल्हन भी हैरान है। उसे समझ नहीं आ रहा कि रात को उसने ऐसा क्या कह दिया या ऐसा क्या हुआ..जो उसके पति को बुरा लग गया। शादी के वक्त कपल बेहद खुश था।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।