महिला को कुएं में उल्टा लटकाने से गिरा गर्भ, हाथ पे रखे जलते अंगारे, खौफनाक सजा..

Published : Feb 03, 2020, 12:25 PM IST
महिला को कुएं में उल्टा लटकाने से गिरा गर्भ, हाथ पे रखे जलते अंगारे, खौफनाक सजा..

सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में प्रेम प्रंसग से जुड़े मामले में दबंगों ने प्रेमिका के परिजनों को टॉर्चर करने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।   

झालावाड़, राजस्थान. यहां प्रेम प्रंसग से जुड़े मामले में प्रेमिका के परिजनों को बुरी तरह टॉर्चर किए जाने का मामला सामने आया है। घटना जिले के भालता थाना इलाके के मूजकापुरा गांव में हुई। यहां रहने वाला एक प्रेमी कपल गांव से गायब है। प्रेमी के परिजनों का मानना है कि प्रेमिका की चचेरी बहन और उसके मामा को इस बारे में पता था। उन्होंने ही प्रेमी कपल को भगाया है। इसी बात से गुस्सा होकर दबंगों ने दोनों को कुएं में उल्टा लटका दिया। बताते हैं कि उनके हाथ पर भी अंगारे रख दिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


चचेरी बहन को जबरन ससुराल से लाया गया था..
इस मामले में मध्य प्रदेश की खिलचीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता की यहीं ससुराल है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता मांगू बाई का मायका मूजकापुरा गांव में है। कुछ महीने पहले उसकी शादी खिलचीपुर इलाके के बोरकापानी गांव में हुई है। कुछ दिनों पहले उसे जबरन मायके लाया गया था। उस पर इल्जाम है कि उसने अपनी चचेरी बहन और उसके प्रेमी को भगाने में मदद की। प्रेमिका भागवत कथा सुनने के बहाने खिलचीपुर आई थी। वहां से वो गायब हो गई। पीड़िता और उसके मामा को जबरन मूजकापुरा गांव लाया गया। यहां पीड़िता की मां को भी बंधक बनाया गया। इसके बाद दबंगों ने पीड़िता और उसके मामा को बुरी तरह टॉर्चर किया।


(नोट: खबर को प्रभावी दिखाने पहला फोटो काल्पनिक इस्तेमाल किया गया है)

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट