गुरुपूर्णिमा पर राजस्थान में गहलोत सरकार ने कर दी छप्परफाड़ धन वर्षा, लखपति हो जाएंगे अब ये लोग

Published : Jul 13, 2022, 11:31 AM ISTUpdated : Jul 13, 2022, 11:32 AM IST
 गुरुपूर्णिमा पर राजस्थान में गहलोत सरकार ने कर दी छप्परफाड़ धन वर्षा, लखपति हो जाएंगे अब ये लोग

सार

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने गुरुपूर्णिमा के मौके पर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए ईनामों की झड़ी लगा दी है। सीएम ने  दस बेस्ट खिलाड़ियों को पांच पांच लाख रुपए देने की घोषणा कर दी है। साथ ही राजस्थान का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कई पुरुस्कार दिए जाएंगे।

जयपुर.  गुरुपूर्णिमा से ठीक एक दिन पहले राजस्थान सरकार ने खिलाड़ियों के लिए छप्परफाड़ कर धन वर्षा कर दी। गुरुपूर्णिमा से ठीक एक दिन पहले सरकार ने खिलाड़ियों के लिए ईनामों की झड़ी लगा दी है। सरकार ने दस बेस्ट खिलाड़ियों को पांच पांच लाख रुपए देने की घोषणा कर दी है। यह राशि पहले सिर्फ एक लाख  रुपए थीं। बताया जा रहा है कि हर साल दस खिलाड़ियों को यह इनाम राशि दी जानी है। महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ पुरुस्कारों के तहत यह धनराशि दी जाती है। इसे अब बढा दिया गया हैं। सरकार ने  एक वित्तीय वर्ष में 5 गुरू वशिष्ठ पुरस्कार तथा 5 महाराणा प्रताप पुरस्कार दिए जाने की तैयारी की है। 

राजस्थान का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को दिए जाते हैं ये दोनो पुरुस्कार 
दरअसल, गुरू वशिष्ठ पुरस्कार और महाराणा प्रताप पुरुस्कार राजस्थान के सर्वोच्च खिलाडियों को दिए जाते  हैं। करीब चालीस साल पहले इसकी शुरुआत की गई थी। अब इन दोनो मामलों में एक एक लाख रुपए की पुरुस्कार राशि दी जाती रही है। इसे बढ़ाकर अब पांच लाख  रुपए कर दिया गया है। इसकी घोष्णा सीएम ने 29 मई को एसएमएस स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की थी। इस घोषणा को अब मूर्त रुप दिया गया है। प्रदेश में अब तक करीब दो सौ से भी ज्यादा खिलाड़ियों को ये पुरुस्कार दिए गए हैं। सीएम ने कहा खेल किसी भी राष्ट्र की रीढ़ हैं और उन्हें बढ़ावा देते रहने की जरुरत है। 

ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में करोड़ों रुपए देती है सरकार 
राज्य स्तरीय खेलों के अलावा राष्ट्र और ओलपिंक खेलों में विजेताओं को करोड़ों रुपए सरकारें देती हैं। कुछ समय पहले इन खेलों के लिए भी राजस्थान सरकार ने ईनामी राशि बढ़ाई थी। इन खेलों में  स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ रूपये,  रजत विजेता को 50 लाख से 2 करोड़ रूपये और कांस्य पदक विजेता को 30 लाख से 1 करोड़ रूपये राशि की गई। इसी तरह एशियाई एवं राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली 30 लाख, 20 लाख एवं 10 लाख रूपये की ईनामी राशि को बढ़ाकर क्रमशः 1 करोड़, 60 लाख एवं 30 लाख रूपये कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान सरकार ने निभाया वादा: कन्हैयालाल के दोनों बेटों को दी सरकारी नौकरी, जानिए कब होगी ज्वॉनिंग

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैंड, बाजा, बारात...फिर 'फैमिली इमरजेंसी'! 3 राज्यों की 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का खौफनाक सच!
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल