राजस्थान में आने वाले तीन दिन भारी बारिश: कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आपने यहां का मौसम अपडेट्स

Published : Aug 14, 2022, 12:22 PM IST
राजस्थान में आने वाले तीन दिन भारी बारिश: कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आपने यहां का मौसम अपडेट्स

सार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर  व धौलपुर जिले में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में फिर से बना निम्र दबाव क्षेत्र के कारण राजस्थान में फिर अति भारी बरसात हो सकती है। 

जयपुर. बंगाल की खाड़ी में फिर से बना निम्र दबाव क्षेत्र राजस्थान में फिर अति भारी बरसात लाएगा। जिसका असर प्रदेश में सोमवार को देखने को मिलेगा। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले जारी येलो अलर्ट के अनुसार प्रदेश में रविवार को भी कई जिलों में हल्की तो कहीं मध्यम से भारी बारिश होगी।  मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार को अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। 

आज यहां होगी बरसात
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर  व धौलपुर जिले में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम व कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती ह। जबकि, पूर्वी राजस्थान के दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, करौली व सीकर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

सोमवार को इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता सोमवार को ज्यादा बढ़ जाएगी। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी से अति भारी बरसात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में ऑरेंज व येलो दोनों अलर्ट जारी किए हैं। ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के बारां, बूंदी , झालावाड़ व कोटा जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ सोमवार को कहीं-कहीं भारी से अति भारी बरसात होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश 
येलो अलर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर ,प्रतापगढ़,  राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर तथा पश्चिमी राजस्थान के जालौर, नागौर व पाली जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है।

तीन दिन होगी बारिश
राजस्थान में बरसात का दौर आगामी 3 दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इनमें सबसे ज्यादा बरसात 15 अगस्त को होगी। 16 को कहीं-कहीं बरसात होगी। इसके बाद 17 अगस्त से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  इस कारण से अपने सरनेम में झुनझुनवाला लिखते थे शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश, इस गांव से शुरू हुआ था सफर

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट