राजस्थान में देवा गुर्जर के बाद एक और हिस्ट्रीशीटर की शादी में मौत, दूल्हे को भी लगी गोली, खुशी में पसरा मातम

Published : Apr 10, 2022, 02:13 PM ISTUpdated : Apr 10, 2022, 02:15 PM IST
राजस्थान में देवा गुर्जर के बाद एक और हिस्ट्रीशीटर की शादी में मौत, दूल्हे को भी लगी गोली, खुशी में पसरा मातम

सार

राजस्थान में इन दिनों अलग ही माहौल चल रहा है। कहीं हिंसा हो रही है तो कहीं पर हिस्ट्रीशीटर सरेआम मारे जा रहे हैं। अब कोटा के डॉन देवा गुर्जर के बाद एक नामी हिस्ट्रीशीटर के परिवार में शादी में डांस के दौरान गोलियां चलीं जिसमें एक बड़े दूसरे हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां देवा गुर्जर के बाद एक एक हिस्ट्रीशीटर की शादी में फायरिंग से दूसरे हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। जबकि खुद दूल्हे सहित कई लोग घायल हो गए। मामला नेछवा थाना इलाके के किरड़ोली गांव का है। जहां जयपुर के हिस्ट्रीशीटर संग्राम सिंह की शादी के प्रीति भोज के बाद नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें उसके अन्य जिलों से आए दोस्त भी  देर रात तक डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान डांस फ्लोर पर नाचते हुए जोश में आए किसी दोस्त ने फायर करना शुरू कर दिया। जिसके छर्रे जोधपुर के हिस्ट्रीशीटर सुरेश सिंगड़ व दूल्हे संग्राम सिंह सहित दो अन्य लोगों को लग गए। नेछवा थाने की  एसआई विमला ने बताया कि घटना के बाद बदमाश गुपचुप में नागौर उपचार के लिए चले गए। जहां रास्ते में ही सुरेश की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें-राजस्थान के देवा गुर्जर मर्डर का खुला राज: जिसके कारण जिगरी दोस्त ने की हत्या, पहले पत्नी को बता चुका था वजह

सुरेश के पेट, दूल्हे के पैर में लगी गोली
पुलिस के अनुसार फायरिंग में सुरेश के पेट व दूल्हे संग्राम ङ्क्षसह के पैर में गोली लगी। जिसमें उपचार के लिए नागौर ले जाते समय सुरेश की रास्ते में ही मौत हो गई। उसका शव कुचामन की मोर्चरी में रखवाया गया। जबकि संग्राम सिंह प्राथमिक उपचार के बाद गांव आ गया।  इसके अलावा महरौली निवासी श्याम सिंह पुत्र किशन सिंह को गंभीर घायल होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाहपुरा निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र करण सिंह के भी पैर में गोली लगी है। 

मृतक के 13 मुकदमे, दूल्हा भी अपराधी 
पुलिस के अनुसार किरडोली निवासी संग्राम सिंह 20 साल से जयपुर में रह रहा है। जिसके खिलाफ जयपुर के थाने में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है। इसी तरह मृतक सुरेश जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर था। जिसके खिलाफ भी अलग अलग थानों में 13 मुकदमे दर्ज थे। 

इसे भी पढ़ें-देवा गुर्जर का दो पत्नी के साथ था गजब का बाउंडेशन, मंदिर जाना हो या फिर टूर पर, हर जगह दोनों होती थी साथ

सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस कर रही पूछताछ
घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। खून के धब्बे मिटाने के साथ आरोपियों ने फायरिंग के खोल भी ढूंढकर छिपा दिए। फिलहाल पुलिस  दूल्हे सहित कई लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ में जुटी है। 

आज थी शादी, जयपुर जानी थी बारात
दूल्हे संग्राम सिंह की शादी आज यानी रविवार को होनी थी। उसकी बारात जयपुर जानी थी। जिसे लेकर ही रात को प्रीति भोज का आयोजन था। पुलिस ने बताया कि संग्राम सिंह 20 साल से जयपुर ही रह रहा है। जहां वह कई अपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा है।

इसे भी पढ़ें-देवा गुर्जर का अंतिम संस्कार: पत्नी ने चिता के काटे चक्कर, अंतिम विदाई में भीड़ देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात