पति-पत्नी ने मासूम बेटी को गोद में लेकर क्यों किया सुसाइड, आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार खत्म

Published : Dec 22, 2022, 11:04 AM ISTUpdated : Dec 22, 2022, 11:38 AM IST
  पति-पत्नी ने मासूम बेटी को गोद में लेकर क्यों किया सुसाइड, आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार खत्म

सार

राजस्थान के पाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति-पत्नी ने अपनी चार साल की बेटी को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई। दंपत्ति अपने तीन साल के बेटे की मौत के बाद से डिप्रेशन में आ गए थे। जिसके चलते यह खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हो गए।

पाली. राजस्थान के पाली जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने है। यहां 3 साल के बेटे की मौत के बाद एक दंपत्ति ने अपने 4 साल की बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी। तीनों की डूबने से मौत हो गई। परिवार में अब केवल दंपत्ति की 8 साल की बेटी ही बची है जिसका कोई कर्ताधर्ता भी नहीं है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। देर शाम तीनों के शव कुएं से एक-एक कर निकाल लिए गए। जिनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बेटे की मौत से डिप्रेशन में आ गए थे माता-पिता
दरअसल, पाली जिले के रोहट कस्बे के सांझी गांव का रहने वाले किसान भलाराम के बेटे भीमाराम की पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब थी। बुधवार को वह अपनी पत्नी मीरा के साथ उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर गया था। रास्ते में ही 3 साल के बेटे की तबीयत खराब हो गई और उसके उल्टियां होने लगी। जैसे तैसे उसे हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन इसी बीच भीमाराम की मौत हो गई। मासूम को खोने के बाद दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से डिप्रेशन में आ गए थे। 

अब 8 साल की मासूम किसके सहारे जिंदगी काटेगी
पति-पत्नी ने इतने तनाव में आ चुके थे कि उन्होंने जिंदगी फैसला कर लिया और सुसाइड नोट भी घर पर लिख कर छोड़ा। फिर अपने 4 साल के मासूम के साथ गांव के एक कुएं में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शवों को बाहर निकाल लिया गया। आज गमगीन माहौल के बीच तीनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं इस घटना में केवल 8 साल की एक मासूम बेटी बची है। वह अब भी इस पूरी घटना से बेखबर है क्योंकि जिस दौरान उसके माता-पिता ने सुसाइड किया तो वह स्कूल में थी।

यह भी पढ़ें-भीलवाड़ा का दर्दनाक हादसाः कुएं में लगी मोटर ठीक करने नीचे उतरे 3 दोस्त, वहीं बन गई समाधि, शव ही निकले बाहर
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात