न तो ये स्टंटमैन हैं-ना यह किसी फिल्म की शूटिंग है, बल्कि जयपुर का लाइव वीडियो है, जो CCTV में कैद हो गया

Published : Nov 12, 2022, 01:29 PM ISTUpdated : Nov 12, 2022, 02:58 PM IST
न तो ये स्टंटमैन हैं-ना यह किसी फिल्म की शूटिंग है, बल्कि जयपुर का लाइव वीडियो है, जो CCTV में कैद हो गया

सार

राजस्थान के जयपुर जिले में एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। ये खतरनाक फुटेज किसी फिल्मी सीन का नहीं बल्कि मेडिकल शॉप में घुसकर बवाल मचाए बदमाशों का है। घटना में तीन लोग इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूरे मामले का पुलिस ने किया पूरा खुलासा।

जयपुर (jaipur).करीब एक मिनट का यह सीसीटीवी फुटेज जयपुर के एक मेडिकल हॉल का है। न तो ये कोई शूटिंग है और न ही लातें और मुक्के बरसाने वाले कोई साइड आर्टिस्ट...। इन बदमाशें ने बीती रात मेडिकल की दुकान में घुसकर बवाल कर दिया। फिलहाल तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस को सूचना जरुर मिली है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया हैं। पुलिस का कहना है कि सवेरे से बारह बजे तक उनके पास कोई भी मुकदमा दर्ज कराने नहीं आया था। मामला हरमाड़ा थाना क्षेत्र का है।

ये है पूरा मामला
पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी जुटाई तो पता चला कि बीती रात यानि की शुक्रवार की रात बैनाड रोड पर स्थित एक ढाबे में काम करने वाले लोगों का मेडिकल पर काम करने वाले स्टाफ से झगड़ा हो गया। दरअसल हुआ यूं कि मेडिकल पर काम करने वाले चार से पांच लड़के खाना खाने के लिए बैनाड रोड पर स्थित ढाबे पर गए थे। वहां खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर ढाबे में काम कर रहे लड़कों से उनका झगड़ा हो गया। इस झगड़े में मेडिकल वालों और उनके साथियों ने ढाबे पर काम कर रहे कुछ लड़कों को बुरी तरह से पीटा और वे लोग वहां से वापस आ गए।

ढाबे वाले लड़के दुकान पहुंचे, मचा दिया बवाल
मेडिकल शॉप वाले लड़को ने सोचा नहीं होगा कि मामला शांत हो गया। क्योकि झगड़े से लौटकर आने के बाद बाद ढाबे के स्टाफ ने अपने कुछ साथियों को बुलाया और देर रात मेडिकल की दुकान में घुसकर वहां मौजूद दोनो लड़कों को बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है और उसके बाद दोनो पक्षों को केस दर्ज कराने के लिए बुलाया हैं। दोनो पक्षों की ओर से फिलहाल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अगर कोई केस दर्ज कराने नहीं आता है तो शाम तक पुलिस टीम अस्पताल जाएगी और दोनो पक्षों की ओर से केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करेगी।

यह भी पढ़े- 18 साल के बेटे ने क्यों कर लिया सुसाइड मन में सवाल ले, घर ले गए शव, जब नहलाने की रस्म की तो शरीर देख उड़े होश

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच