रोते हुए मासूम पड़ोसी अंकल से बोली- मेरी मां को क्या हुआ है, पापा ने क्यूं मारा, पिता की हैवानियत देख दहले लोग

Published : Jun 01, 2022, 03:24 PM IST
रोते हुए मासूम पड़ोसी अंकल से बोली- मेरी मां को क्या हुआ है, पापा ने क्यूं मारा, पिता की हैवानियत देख दहले लोग

सार

हैवान पिता ने पांच साल की बेटी के सामने मां का गला चीर दिया। बेटी के चेहरे पर गिरा खून, मां के पास बैठी बच्ची रोते चीखते मम्मी को बचाने की गुहार लगाई। मासूम की आवाज सुन दौड़े पड़ोसी..

जयपुर. जिले के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज घटना से सामने आई है। जहां तलाकशुदा पति अपनी बच्ची से मिलने के बहाने पत्नी के पास आया और किसी बात पर कहा सुनी होने पर पीड़ित पर चाकू से गले पर हमला कर दिया। यह देख पांच साल की मासूम बच्ची मां के पास बैठी रोती रही। वह मां को उठाने की कोशिश करने लगी और पापा की ऐसी हरकत देखकर जोर से रोने लगी। बच्ची के रोने चीखने पर जब पड़ोसी दौड़े तो दंग रह गए। मां के गले से खून बह रहा था और उसकी आंखे बंद हो गई थी। उसे बेहोशी की हालात में पड़ोसी अस्पताल लेकर दौड़े। डॉक्टरों ने पीड़िता की जान तो बचा ली है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। जैसे तैसे पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बच्ची मां को छोड़कर हॉस्पिटल से जाने को तैयार नहीं है। 

दो महीने पहले ही हुआ था तलाक
पीड़िता पूजा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 2014 में आमेर निवासी सत्यवीर सिंह से हुई थी। उसके दो साल के बाद बेटी हुई। आरोपी पति लगभग रोज ही शराब पीकर घर आता और मारपीट करता था। इससे तंग आकर आखिर पति पत्नी के बीच तलाक हो गया। पूजा अपनी पांच साल की बेटी को लेकर अलग हो गई। दो महीने पहले ही यह तलाक हुआ था। पूजा शास्त्री नगर में एक परिवार के यहां काम करती थी और वहीं पर परिवार के बुजुर्ग की देखभाल करने के लिए रहती थी। 26 वर्षीय पीड़ित युवती ने खुद यह केस दर्ज कराया है। इस समय वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। शास्त्री नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच करते हुए उसका पर्चा बयान दर्ज किया है और इस स्टेटमेंट के आधार पर पति के खिलाफ जानलेवा हमले का केस किया है। वही मां की ऐसी हालत देखकर बच्ची रोते हुए अपने पड़ोसी अंकल से एक ही चीज पूछ रही है कि उसकी मम्मी को क्या हो गया, पापा ने क्यूं मारा?


बेटी से मिलने के बहाने आया, और कर दिया हमला

पुलिस ने बताया कि 30 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे सत्यवीर, पूजा से मिलने के लिए आया। दोनो के बीच दो महीने पहले तलाक हो गया था, तो पूजा ने मिलने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने बेटी चीमा से मिलने की बात कही। पूजा ने चीमा को मिलने भेज दिया और पास ही बैठ गई। चीमा अपने पिता से बात कर रही थी । इस बीच पिता ने उसकी बात वीडियो कॉल पर दादी से करा दी। काफी देर तक बात होती रही तो पूजा ने चीमा को कहा कि बस अब सो जाओ रात हो गई, और वीडियो कॉलिंग बंद करने और बात बंद करने की बात कही। इसी बात पर सत्यवीर ने पूजा को गालियां दी और उसके बाद जेब से चाकू निकालकर उसके हाथ पर मारा। उसने दूसरा वार सीधे उसके गले पर कर दिया। पूजा के गले से खून का फव्वारा छूटा। वह अचेत होकर नीचे गिर गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच साल की बच्ची मां को छोड़ने को तैयार नहीं है। वह हॉस्पिटल में मां के पास ही बैठी है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच