करोड़ों की ठगी के बाद शातिर आरोपी साधू बनकर लोगों को अच्छे-बुरे कर्मों का 'ज्ञान' बांट रहा था

Published : Jun 17, 2020, 11:40 AM IST
करोड़ों की ठगी के बाद शातिर आरोपी साधू बनकर लोगों को अच्छे-बुरे कर्मों का 'ज्ञान' बांट रहा था

सार

वृंदावन की गलियों में घूमते देखा गया यह शख्स कोई साधू नहीं है। यह है महाठग तनय पारीक। जयपुर के रहने वाले इस ठग ने ऑनलाइन कंपनियां में निवेश का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी की थी। मामला 2017 का है। जब लोगों को असलियत मालूम चली, तो वो पैसा मांगने लगे। आरोपी अपना दफ्तर और फोन बंद करके ऐसा गायब हुआ कि फिर किसी के हाथ नहीं लगा। अब तीन साल बाद वो साधू के भेष में पकड़ा गया। उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

 

जयपुर, राजस्थान. एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि 'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली!' यह कहावत इस ठग पर सौ फीसदी सटीक बैठती है। यह है करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी। वृंदावन की गलियों में घूमते देखा गया यह शख्स कोई साधू नहीं है। यह है महाठग तनय पारीक। जयपुर के रहने वाले इस ठग ने ऑनलाइन कंपनियां में निवेश का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी की थी। मामला 2017 का है। जब लोगों को असलियत मालूम चली, तो वो पैसा मांगने लगे। आरोपी अपना दफ्तर और फोन बंद करके ऐसा गायब हुआ कि फिर किसी के हाथ नहीं लगा। अब तीन साल बाद वो साधू के भेष में पकड़ा गया। उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।


मालामाल होने के चक्कर में ठगे गए लोग
जयपुर की चित्रकूट पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 2017 में एक आफिस खोला था। इसने लोगों को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और गूगल पे जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों में निवेश करके भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। सैकड़ों लोगों ने निवेश भी कर दिया। बताते हैं कि इसने करीब 5 करोड़ रुपए की ठगी की। इसके बाद आरोपी आफिस बंद करके भाग गया। डीसीपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि आरोपी तनय पारीक जयपुर के शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर का रहने वाला है। इसके खिलाफ पहली रिपोर्ट सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी राकेश मिश्रा ने दर्ज कराई थी। इसके बाद और भी कई निवेशकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वो फरारी के बाद कहां-कहां रहा। वृंदावन जाकर साधू क्यों बना?

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट