कोई बेटा मां-बाप पर कितना ही अत्याचार करे, उनकी हत्या नहीं कर सकता। लेकिन राजस्थान के बारां जिले से जो मामला आया है वह रोंगटे खड़े कर देगा। यहां एक क्रूर बेटे ने अपने माता-पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पाप का पश्चाताप करने गया।

बारां. राजस्थान के बारां जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले तो एक बेटे ने अपने ही मां और बाप पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया और फिर अब खुद ही पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। फिलहाल अब वह पुलिस कस्टडी में है जिससे पुलिस से पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेम बिहारी और देवकी को कर दिया खत्म

पुलिस के अनुसार घटना नाकोड़ा विहार कॉलोनी की है। जहां युवक पुलिस थाने गया और उसने वहां बताया कि मां-बाप का मर्डर किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस थाने की टीम और एसपी राजकुमार चौधरी की मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौका मिलना किया है। पुलिस के अनुसार मरने वालों का नाम प्रेम बिहारी और उनकी पत्नी देवकी है।

आखिर क्यों आरोपी ने माता-पिता की हत्या

पुलिस के अनुसार उनके पास बड़ा बेटा गजेंद्र गौतम भी रहता था। जिसने जमीनी विवाद या फिर गृह क्लेश के चलते अपने मां और बाप को मौत के घाट उतारा। हालांकि पूछताछ होने के बाद ही हत्या के पुख्ता कारणों का पता चल पाएगा। लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दोनों मृतकों के मुंह पर इस कदर वार किया कि उनके चेहरे तक जख्मी हो गए।