जयपुर: डांडिया में जबरन घुसे मुस्लिम युवक, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग पहुंचे तो भागे

Published : Sep 30, 2022, 11:36 PM IST
जयपुर: डांडिया में जबरन घुसे मुस्लिम युवक, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग पहुंचे तो भागे

सार

जयपुर में डांडिया में मुस्लिम युवकों के जबरन घुसने से विवाद हो गया। पुलिस की सतर्कता से बड़ा विवाद होने से बच गया। तय समय से काफी पहले डांडिया कार्यक्रम बंद कर दिया गया। गरबा के दो आयोजक मुस्लिम थे।   

जयपुर। इंदौर में पिछले दिनों डांडिया कार्यक्रम में घुसे मुस्लिम युवकों की पिटाई की गई थी। एक ऐसी ही घटना जयपुर में भी हो सकती थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा विवाद होने से बच गया। इस घटना के बाद तय समय से काफी पहले डांडिया कार्यक्रम बंद कर दिया गया और लोग से अपने घरों को लौट जाने के लिए कह दिया गया।

घटना जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र की है। मुरलीपुरा में नारायण वाटिका मैरिज गार्डन में गरबा कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान मां भगवती के भजन चल रहे थे और लोग डांडिया रास रचा रहे थे। अचानक कुछ मुस्लिम लड़के वहां आए और एंट्री गेट पर गार्ड से बदतमीजी कर अंदर घुस गए। आयोजकों तक बात पहुंची तो उन्होंने पुलिस बुलाने के लिए कहा।

इतनी देर में बजरंग दल के संयोजक सुमित खंडेलवाल, जिला संयोजक हितेश सिंह समेत बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कई लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने सभी की आईडी चेक करना शुरू किया। अचानक वहां माहौल खराब होने लगा तो वे लोग जो जबरन घुसे थे भाग गए।

दो आयोजक थे मुस्लिम
जांच में सामने आया कि गरबा के आयोजन में पांच आयोजक शामिल थे।  इनमें से दो आयोजक मुस्लिम थे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने इसका विरोध किया तो अन्य तीन आयोजक मान गए। उन्होंने पोस्टर में से उन दोनों आयोजकों के नाम हटा दिए। उसके बाद उन्हें कार्यक्रम से भी हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें- जहां से चले थे वहीं पर लौट आए, अब राजस्थान में होगा खेला, जल्द होगी दिल्ली से आने वाले सुपरवाइजर की बैठक

शुक्रवार शाम उनके कुछ साथी जबरन गरबा में आ गए। गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने गार्ड से बदतमीजी की। बाद में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों के साथ ही मुरलीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  करीब 1 घंटे तक आयोजन रुका रहा। उसके बाद जब चालू हुआ तो कुछ देर बाद वापस से बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-  पुलिस कमांडों के साथ प्यार के कसीदे पढ़ रही थी पत्नी, पर विदेश से आया पति बना रोड़ा, फिर एक दिन हुई ये घटना

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट