अशोक गहलोत का विवादित बयान, कहा- रिलेटिव ही करते हैं लड़कियों के साथ रेप, महिला अपराध को भी बताया झूठ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि करीब 56% महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले जो दर्ज़ हैं वे झूठे मुकदमे हैं।

Pawan Tiwari | Published : Sep 2, 2022 11:38 AM IST

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के द्वारा झूठे केस दर्ज होने के कारण राज्य की छवि खराब होती है। उन्होंने कहा कि- करीब 56% महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले जो दर्ज़ हैं वे झूठे मुकदमे हैं। ऐसे लोगों को छोड़ना नहीं चाहिए। अशोक गहलोत के इस बयान के बाद विपक्ष ने निशाना साधा है। 

रेप को लेकर भी दिया बयान
अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा- रेप की घटनाएं कौन करता है? अधिकांश घटनाएं उस लड़की के रिश्तेदार, जान-पहचान वाले लोग करते हैं। करीब 56% महिलाओं के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले जो दर्ज हैं वे झूठे मुकदमे हैं। ऐसे लोगों को छोड़ना नहीं चाहिए। ऐसे मामलों से प्रदेश की छवि देश में धूमिल होती है। 

Latest Videos

पुलिस कर रही है शानदार काम
गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा- राजस्थान पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। राजस्थान में क्राइम के मामले दूसरे राज्यों के मुकाबले बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रदेश में ऐसी खबरें आती हैं कि अपराध बढ़ गया है, बलात्कार हो रहे हैं, तो उससे पूरे राज्‍य की छवि खराब होती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग इस तरह की अफवाहें फैलाते हैं कि राज्य में अपराध या रेप के केस बढ़ गए हैं। 

क्या कहती है NCRB की रिपोर्ट
बता दें कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने हाल ही में साल 2021 के क्राइम को लेकर डेटा जारी किया है। इनमें राजस्थान के हालात सबसे बुरे हैं। महिलाओं के साथ होने वाले रेप के मामले पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 2021 में औसतन हर दिन 17 महिलाएं रेप का शिकार हुई हैं।  NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में साल 2021 में महिलाओं से रेप के 6337 मामले दर्ज किए गए थे। ये आंकड़े दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

इसे भी पढ़े- राजस्थान में महिलाओं की स्थिति खराब: रेप केस के मामले में देश में पहला स्थान, 2021 में आंकड़े हुए जारी

Share this article
click me!

Latest Videos

बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
Israel Hezbollah War: कौन है Nasrallah ? जिसकी Death खबर पढ़ते ही रोने लगी Lebanon एंकर । Viral