सुबह चाय नहीं पी राहुल गांधी ने, खाना खाकर सीधा जयपुर ही आए, क्या है उनके इस मैराथन कार्यक्रम का कारण

Published : Dec 16, 2022, 11:59 AM IST
सुबह चाय नहीं पी राहुल गांधी ने, खाना खाकर सीधा जयपुर ही आए, क्या है उनके इस मैराथन कार्यक्रम का कारण

सार

राजस्थान  में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन है। आज के दिन राहुल गांधी ने यात्रा शुरू करने के बाद से चाय नहीं पी है, वह खाना खाकर सीधे जयपुर पहुंचने वाले है। जो यात्रा राहुल शाम तक पूरी करते थे आज केवल 4 घंटे में पूरी कर लेगे। जानिए क्या है इसकी वजह।

जयपुर (jaipur). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 12 वां दिन है। यात्रा सुबह दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट से शुरू हो चुकी है। लेकिन आज राहुल गांधी सुबह चाय नहीं पी है। केवल वह खाना ही खाएंगे और जयपुर आ जाएंगे। चौंकिए मत क्योंकि यह हकीकत है। दरअसल आज भारत जोड़ो यात्रा को पूरे 100 दिन हो चुके हैं। ऐसे में आज कांग्रेस पार्टी ने इसके जश्न की तैयारियां कर ली है। आज राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में शाम को कांग्रेस के राहुल गांधी और अन्य भारत जोड़ो यात्री यात्रा के 100 दिन पूरे होने का जश्न मनाएंगे।

100 दिन पूरे होने पर मन रहा है जश्न, जल्दी पूरी होगी आज की यात्रा
इस जश्न में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान भी आएगी। करीब 2 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई देशभक्ति और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं राहुल गांधी आज जो यात्रा शाम तक पूरी करते थे। आज केवल 4 घंटे में ही पूरी करेंगे। दरअसल आज सुबह 6:00 बजे शुरू हुई यात्रा सीधे 10:00 लंच ब्रेक के लिए ही रुकी। इस बीच 4 घंटे में राहुल गांधी की यात्रा करीब 22 किलोमीटर चले। इसके बाद राहुल गांधी सीधे जयपुर के पीसीसी पहुंचेंगे। यहां वह प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वहीं राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल के नाम बदलने को लेकर भी अब सियासत शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि अल्बर्ट हॉल का नाम बदल देना चाहिए क्योंकि अल्बर्ट हॉल अंग्रेजों का नाम है। जिनका राज राजस्थान से कभी का खत्म हो चुका है।

ये है राहुल गांधी का शेड्यूल, ठंड में भी यात्रा में जुटी भीड़
जयपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी सीधे रेस्ट करेंगे। इसके बाद शाम को कॉन्सर्ट होगा। हालांकि कल 17 दिसंबर को यात्रा का विश्राम है। लेकिन राहुल गांधी कल सुबह ही वापस कैंप पर पहुंच जाएंगे। दरअसल यहां उनका लोकल लोगों से मिलने का कार्यक्रम रहेगा। वही आज सुबह शुरू हुई इस यात्रा में भारी भीड़ लगी हुई है। सुबह 6:00 बजे ही हजारों की संख्या में आसपास के लोग इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। 

कड़ाके की ठंड में भी सादे पेंट-टीशर्ट में नजर आए राहुल गांधी
वहीं राजस्थान में पड़ रही तेज सर्दी के बीच भी राहुल गांधी केवल पेंट और टीशर्ट पर चलते हुए नजर आ रहे हैं जबकि उनके साथ चलने वाले लोग गर्म कपड़ों से लदे हुए हैं। वही राजस्थान में अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली और सरकार के ही खिलाफ बोलने वाली विधायक दिव्या मदेरणा भी लगातार यात्रा शुरू होने वाले दिन से अब तक लगातार चलते हुए दिखाई दे रही है। आज सुबह भी दिव्या मदेरणा पूरे जोर-शोर के साथ इस यात्रा में चलते हुए दिखाई दी। वही बीती रात जहां राहुल गांधी ने दोसा के मीणा हाईकोर्ट में विश्राम किया। उसके बाहर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों ने राहुल गांधी के ही खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़े- भारत जोड़ो यात्रा के 100 Days: 'भाई-चारे' के लिए गांधीगीरी, थारी पगड़ी सर-माथे, पढ़िए 12 बड़ी बातें

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट