राजस्थान तक आ गया कोरोना वायरस, BJP पार्टी ने अपनी सबसे चर्चित जन आक्रोश यात्रा कर दी निरस्त

चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस फैला हुआ है। इस खबर के बाद देश में भी सरकार ने अलर्टनेस दिखाते हुए पहले से ही सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए है। पीएम मोदी ने मास्क पहना तो भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में लिया बड़ा फैसला। रद्द कर दी जनआक्रोश यात्रा।

Sanjay Chaturvedi | Published : Dec 22, 2022 11:32 AM IST / Updated: Dec 22 2022, 05:16 PM IST

जयपुर (jaipur). कोरोना चीन में हड़कंप मचा रहा है ( covid variant news) कई लोगों की मौत अभी तक हो चुकी है। भारत देश में भी प्रधानमंत्री ने मास्क पहन लिया है। कोरोना के लिए गाइडलाइन जारी करने की भी चर्चाएं चल रही है। इस बीच राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी ने कोरोनावायरस से डरते हुए अपनी सबसे चर्चित एक्टिविटी यानी जन आक्रोश रैली को फिलहाल स्थगित कर दिया है (rajasthan news)। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने tweet करके यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसा करने को कहा है। .

क्या है भाजपा की जन आक्रोश यात्रा 
दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस सरकार की कमियां गिनाने के लिए 50 गाड़ियों को रथ यात्रा के रूप में काम में लिया है। यह लोग जगह-जगह जाकर भारतीय जनता पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के फायदे और कांग्रेस के सत्ता में रहने के नुकसान बता रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा में अभी तक करीब 1लाख किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। 200 विधानसभा क्षेत्रों में से अधिकतर में भारतीय जनता पार्टी के जन आक्रोश रथ घूम चुके हैं। 

Latest Videos

16 से 31 दिसंबर तक होनी थी यात्रा, कोरोना की खबर के चलते हुई रद्द
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि 16 से 31 दिसंबर तक जनाक्रोश यात्राएं चलनी थी। साथ ही 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं भी शुरू की जानी थी। 16 दिसंबर से यह जनसभाएं शुरू कर दी गई है, लेकिन अब इन्हें केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद रोक दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के दो दिग्गज नेताओं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी कई अन्य नेताओं के साथ 22 से 24 सितंबर तक कई जिलों में विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित करने के कार्यक्रम रखे थे, लेकिन अब वह भी बंद हो गया है ।

प्रदेशाध्यक्ष ने दी आगे के कार्यक्रम की जानकारी
सतीश पूनिया ने कहा कि दिसंबर के बाद जनवरी ,फरवरी और मार्च में भी राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े कार्यक्रम और सम्मेलन है। इनमें केंद्र के नेताओं को बुलाया जाना है। उनके बारे में फिलहाल अभी चर्चा नहीं की है। अभी इस महीने में होने वाले आयोजनों को स्थगित किया गया है। लेकिन पार्टी का सोशल मीडिया जारी रहने वाला है।

जनआक्रोश यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में आए समस्या पत्र
सतीश पूनिया ने कहा कि हम अभी तक 61 हजार 500 नुक्कड़ सभा और चौपाल का आयोजन कर चुके हैं। साथ ही 14 लाख 50 हजार समस्या पत्र एकत्रित किए हैं। इसके अलावा करीब 91 लाख आरोप पत्र विधानसभा क्षेत्र में बांटे हैं। साथ ही 30 लाख 80 हजार से ज्यादा मिस कॉल के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ा है।

उधर राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता कोरोना को लेकर पहले ही कह चुके हैं कि यह सब भारत जोड़ो यात्रा से द्वेष रखने के कारण किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी विचलित हो रही है।

यह भी पढ़े- चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 के फैलने से दुनियाभर में Alert, मोदी, उपराष्ट्रपति-स्पीकर तक ने पहना मास्क

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।