3 महीने पहले दुल्हन बनकर आई चाची का दिल भतीजे पर आया, दोनों रोज मनाते सुहागरात...चाचा ने बिस्तर पर पकड़ा तो

Published : Sep 27, 2022, 12:06 PM ISTUpdated : Sep 27, 2022, 12:47 PM IST
 3 महीने पहले दुल्हन बनकर आई चाची का दिल भतीजे पर आया, दोनों रोज मनाते सुहागरात...चाचा ने बिस्तर पर पकड़ा तो

सार

चाची और भतीजे का रिश्ता मां-बेटे की तरह होता है। लेकिन राजस्थान के जयपुर शहर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जिसने इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां तीन महीने पहले दुल्हन बनकर आई चाची का दिल भतीजे पर आ गया और दोनों के भी अवैध संबंध बनने लगे। 

जयपुर. नई चाची का भजीते पर दिल लग गया। कुछ ही दिनों में दोनो अकेले में मिलने लगे। चाचा को पता चला तो भतीजे को प्यार से समझाया, लेकिन अब देर हो चुकी थी। भतीजा और नई नवेली चाची को हम बिस्तर चाचा ने पकड लिया और फिर बवाल मचा। चाचा की लाश तीन दिन के बाद मिली और तीन महीने पहले दुल्हन बनी चाची विधवा हो गई। मामला पूरा फिल्मी है लेकिन पूरी तरह से सच है। जयपुर में यह पूरा घटनाक्रम हुआ है और इस घटनाक्रम के बाद हत्या के आरोप में भजीते को अरेस्ट कर लिया गया है। जयपुर ग्रामीण  में स्थित सारूंड थाना पुलिस ने मामले की जांच की है। 

तीन महीने पहले हुई थी शादी, अब सुहाग भी गया और प्रेमी भी पकडा गया 
पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित एक बंद पडी खान में 24 सितंबर को पुलिस को शव मिला था। उसकी पहचान भैंसलाना निवासी इंद्रराज सिंह के रुप में हुई। इंद्रराज की हत्या सिर में वार कर की गई थी और लाश को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि हत्या दो से तीन दिन पहले की गई थी। इंद्रराज की शादी सिर्फ तीन महीने पहले हुई थी। पुलिस को इंद्रराज के दूर के रिश्ते में भतीजे लगने वाले नरेन्द्र सिंह के बारे में पता चला। उसे हिरासत मे लिया।

आरोपी बोला-चाचा ने हम दोनो को बिस्तर पर साथ देख लिया था
 जांच पडताल की तो इंद्रराज के कुछ परिचितों ने पुलिस को बताया कि इंद्रराज की पत्नी और नरेन्द्र को कई बार साथ देखा गया है। बस पुलिस के लिए इतनी लीड़ काफी थी। पुलिस ने इंद्रराज की पत्नी से भी पूछताछ की तो उसने सब कुछ सही बता दिया। नरेन्द्र से भी पूछताछ की तो उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को बताया कि चाचा ने हम दोनो को साथ देख लिया था। पुलिस ने सोमवार शाम नरेन्द्र को अरेस्ट कर लिया। उसे आज जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें-टीचर को 14 साल की छात्रा से हुआ प्यार, पढ़ाया ऐसा पाठ की कर दिया शर्मनाक कांड...नजारा देख पुलिस भी शॉक्ड

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज