
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में वंश वृद्धि के लिए शादी कर लाई गई दुल्हन का नसबंदी का ऑपरेशन हुआ मिला। यही नहीं कुछ समय रहने के बाद वह अचानक घर का माल बटोरकर भी फरार हो गई। पिता किया तो उसकी तीसरी शादी होना भी सामने आया। मामले में लुटेरी दुल्हन के के खिलाफ पीड़ित ने फतेहपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें रोलसाहबसर निवासी पीडि़त नंदलाल सोनी ने पत्नी सहित कइयों के खिलाफ संपत्ति हड़पने के लिए धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी शादी में मिला धोखा
पीडि़त नंदलाल सोनी ने बताया कि उसकी पत्नी की अप्रैल 2019 में दिमाग की नस फटने से मौत हो गई थी। कोई संतान नहीं होने पर उसने एक बेटी को गोद ले रखा था। ऐसे में उसके रिश्तेदार विजय कुमार ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें दूसरी शादी के लिए राजी कर लिया। शादी के लिए एक लड़की भी बताई। कहा कि पीड़ित का घर बसने के साथ वंश वृद्धि भी हो जाएगी। इसके बाद उसका करतारपुरा हाल निवासी जयपुर वर्षा वर्मा से शादी करवा दी गई। रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद नवम्बर 2021 में वर्षा रोहलसाहबसर स्थित घर से अचानक सोने के गहनों सहित 4 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। जिसके बारे में विजय कुमार से बात की तो उसने वर्षा का समान वापस देने पर उन्हें लौटाने को कहा। इस पर उसने तो 27 अगस्त को उसका सारा समान लौटा दिया लेकिन आरोपियों ने उसका समान अब तक नहीं लौटाया। आरोप है कि छह अक्टूबर को तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया। कहा कि वह वर्षा वर्मा की इसी तरह शादी कर पति की संपति पर कब्जा करते हैं। उसे वह समान वापस नहीं मिलेगा।
पत्नी की नसबंदी, भाई सहित कइयों पर धोखे का आरोप
पीड़ित नंदलाल सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ धोखा किया। उन्होंने वंश वृद्धि के नाम पर शादी का झांसा दिया था। जबकि शादी के बाद पता चला कि उसका नसबंदी का ऑपरेशन हो रखा था। उसने बताया कि विजय कुमार के अलावा उसकी पत्नी राजू देवी, वर्षा की बड़ी बहिन मधु और बहनोई संतोष कुमार, छोटी बहिन तरुणा, बहनोई मोहित, भाई सौरभ उसकी पत्नी सिमरन, मौसेरे भाई पिंटू व उसकी पत्नी, पिता बिहारीलाल पत्नी लक्ष्मी देवी, दोस्त माणकचन्द सोनी, द्वारका प्रसाद सहित कई लोगों ने उसकी संपति हड़पने के मकसद से ही यह शादी करवाई थी। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
दो पति छोड़ चुकी, तीसरे से रचाई शादी
रिपोर्ट में बताया कि आरोपी वर्षा पहले पति राजकुमार को भी उसकी मौत से पहले छोड़ चुकी है। इसके बाद उसकी दूसरी शादी उससे हुई। उसे भी छोडऩे के बाद अब उसकी तीसरी शादी जोधपुर में की गई है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।