राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून: 3 दिनों तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी बरसात

Published : Aug 20, 2022, 09:54 AM IST
राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून: 3 दिनों तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी बरसात

सार

 रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 22 अगस्त तक भारी बारिश का दौर रहेगा। 

जयपुर. राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। शुरुआत में दो दिन तक बारिश राजस्थान के पूर्वी जिलों में होगी। 22 अगस्त से पश्चिमी जिलों में भी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जो हल्की से मध्यम तो कहीं भारी से अति भारी गति से होगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने इस संबंध में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।  रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जिसका असर रविवार से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

दो दिन यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पूर्वी राजस्थान के बारां, बूंदी, झालावाड़ ,करौली, कोटा व सवाई माधोपुर में कहीं-कहीं में गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। जबकि भीलवाड़ा व टोंक जिलों में  हल्की बारिश की संभावना है। इस संबंध में मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को मानसून की गतिविधि बढ़ जाएगी। जिसे लेकर केंद्र ने ऑरेंज व येलो दोनों अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा व सवाई माधोपुर जिलों के लिए जारी किया है। जहां मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, येलो अलर्ट के अनुसार  पूर्वी राजस्थान के ही अजमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, दौसा, धौलपुर , जयपुर, करौली, प्रतापगढ़, सिरोही व टोंक जिलों में भारी तथा अलवर  व सीकर जिले के अलावा पश्चिमी राजस्थान के केवल  नागौर जिले में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

दो दिन बाद शबाब पर होगा मानसून
मानसून दो दिन बाद शबाब पर होगा। 22 अगस्त से मानसून फिर पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान राजस्थान के ज्यादातर जिलों में कम से कम तीन दिन तक बारिश होगी। जो कहीं हल्की तो कहीं भारी से अति भारी गति से होगी।

इसे भी पढ़ें-  राजस्थान के पाली में भीषण हादसा: 7 लोगों की मौके पर मौत, 100 मीटर तक सड़कों में उड़े शवों के चिथड़े

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात