राजस्थान में मौसम फिर लेगा करवट, वेदर विभाग व स्काईमेट ने की अलग-अलग रिपोर्ट जारी, जाने अपने जिलें का हाल

Published : Jul 28, 2022, 10:37 AM ISTUpdated : Jul 28, 2022, 10:41 AM IST
राजस्थान में मौसम फिर लेगा करवट, वेदर विभाग व स्काईमेट ने की अलग-अलग रिपोर्ट जारी, जाने अपने जिलें का हाल

सार

राजस्थान में जारी बारिश के दौर गुरुवार को जारी रहेगा पर आने वाले दिनों में भारी बारिश में ब्रेक लग गया है। हलाकि प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात होती रहेगी। जानिए रिपोर्ट के अनुसार आपके जिलें का मौसम कैसा रहेगा.....

जयपुर. राजस्थान में बारिश का दौर गुरुवार को जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। जिसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र व स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की अलग अलग भविष्यवाणी सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार  राजस्थान में आज उत्तरी राजस्थान में भारी बारिश होगी। जबकि  दक्षिण राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है। इधर, दोनों ही रिपोर्ट में मानना है कि राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में आने वाले कुछ दिनों में कमी दर्ज होगी। इस दौरान भारी बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। केवल हल्की बारिश ही कहीं कहीं देखने को मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र का यहां अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में आज पूर्वी राजस्थान में  अजमेर, अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, राजसमंद व सीकर, तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, नागौर और गंगानगर जिलों में  बादल गरजने के व बिजली गिरने के साथ कहीं कहीं हल्की बरसात हो सकती है। 

भारी बारिश पर लगेगा ब्रेक
राजस्थान में आगामी दिनों के लिए भारी बारिश पर ब्रेक लग गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ गई है। ऐसे में राजस्थान में आने वाले चार- पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं रहेगी। हालांकि हल्की बारिश का दौर इस दौरान भी अलग अलग जिलों में जारी रहेगा। हालांकि करीब एक सप्ताह बाद मौसम में फिर परिवर्तन होने की संभावना है। जिसके बाद भारी बारिश का दौर फिर लौट सकता है।

गंगानगर में बढ़ा तापमान
इधर, पश्चिमी राजस्थान में कुछ कम हुई बारिश की गतिविधियों के बाद बुधवार को पारे में हल्का सा उछाल दर्ज हुआ। जो सबसे ज्यादा  गंगानगर में 37.9 डिग्री दर्ज हुआ। इसके बाद  संगरिया हनुमानगढ़ में पारा सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री तक बढ़ा नजर आया।

यह भी पढ़े- 2 पत्नियां-3 संतान वाले राजस्थान के इस कांग्रेस नेता की खुली पोल, तत्काल किया बर्खास्त...गजब कर गए नेताजी!

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल