राजस्थान मौसम के ताजा हालः प्रदेश में फिर लौटेगी बरसात, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

Published : Sep 28, 2022, 10:27 AM ISTUpdated : Sep 28, 2022, 10:28 AM IST
राजस्थान मौसम के ताजा हालः प्रदेश में फिर लौटेगी बरसात, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

सार

राजस्थान के जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अक्टूंबर के पहले सप्ताह में बारिश फिर लौट सकती है। इस संबंध में एक रिपोर्ट भी जारी की गई है। जिसके अनुसार राज्य में फिर से मानसून सिस्टम एक्टिवेट हो रहा है। जानिए अपने जिले के ताजा हाल..

जयपुर. राजस्थान में हल्की बारिश का दौर अब भी जारी है। मंगलवार को भी प्रदेश के सीकर, करौली, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,  झुंझुनूं , अजमेर, भीलवाड़ा जिले और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश हुई। जो कहीं कहीं मध्यम गति से भी बरसी। इस बीच मौसम विभाग ने अब मौजूदा सप्ताह शुष्क रहने के साथ अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में फिर बारिश लौटने के संकेत दिए है। इस संबंध में स्काईमेट वेदर रिपोर्ट ने संभावना जताई है। जिसके अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर से मानसून सिस्टम फिर से उभरने की परिस्थिति बन रही है। इससे अगले सप्ताह पूर्वी राजस्थान सहित उत्तरी गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। 

बरसात के लिए यूं अनुकूल हो रहा मौसम
स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार मानसून पहले पश्चिमी राजस्थान के एक छोटे से हिस्से और कच्छ की लकीरों से वापस आ गया था। अब राजस्थान के ऊपर चिह्नित एंटीसाइक्लोन आने की संभावना है। हवा के पैटर्न में बदलाव व उत्तर-पश्चिमी हवाओं से आद्र्रता की मात्रा कम हो जाएगी। बादल छंटने से तापमान मे भी बढ़ोत्तरी होगी। इससे राजस्थान व दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की फिर वापसी हो सकती है। 

मानसून की विदाई के बाद भी बारिश संभव 
रिपोर्ट के अनुसार निकासी लाइन महीने के अंत तक या अक्टूबर की शुरुआत में एक बड़ी छलांग लगाएगी। इस अवधि के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मॉनसून के विदा लेने की भी संभावना है। लेकिन, इसके बाद भी बारिश पूरी तरह से खत्म नहीं होगी। बंगाल की खाड़ी से मानसूनी तंत्र विकसित होने से छिटपुट रूप में बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा।

फिलहाल उदयपुर को छोड़ साफ रहेगा मौसम
इससे पहले इस सप्ताह में राजस्थान में मौसम साफ रहने का ही अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के कुछ और भागों से मानसून के विदा होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केवल उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर हल्की दर्जे की बारिश संभव है।

यह भी पढ़े- राजस्थान पर एक्टिव हुआ एंटीसाइक्लोन, मानसून की वापसी के संकेत, कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच