राजस्थान वेदर के ताजा हालः बढ़ती ठंड के बीच दिसंबर में फिर होगी बरसात, बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान में मौसम को लेकर नई अपडेट आ रही है। यहां का तापमान पिछले कुछ दिन से गिर रहा था अब वहां टेम्परेचर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यहां दिसंबर महीने की शुरूआत में बारिश की संभावना भी है। जानिए अपने जिले के मौसम के ताजा हाल

Sanjay Chaturvedi | Published : Nov 25, 2022 6:09 AM IST / Updated: Nov 25 2022, 11:42 AM IST

जयपुर (jaipur). राजस्थान में तेज सर्दी का असर अब पूरी तरह से शुरु हो चुका है। सुबह के समय खेतों में फसलों और पानी की पाइप ऊपर ओस की बूंदे देखी जा रही है। वहीं अब सुबह के समय तेज सर्दी के चलते लोग भी अलाव ताप से नजर हुए आते हैं। इतना ही नहीं राजस्थान में अब पशु भी अलाव का सहारा लेने लगे हैं। इन पशुओं के मालिक सुबह के समय सर्दी से बचाव के लिए इन पशुओं को अलाव के पास बैठा देते हैं।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज
प्रदेश में मौसम की बात करें तो सबसे ठंडे माने जाने वाले शेखावाटी के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फतेहपुर में तापमान 2.4 डिग्री से बढ़कर 3.7 डिग्री हुआ है। हवा में आए बदलाव के चलते तापमान में यह बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अब एक बार फिर शेखावाटी सहित प्रदेश भर में उत्तरी हवाएं सक्रिय हो चुकी है। ऐसे में तापमान में गिरावट होना संभव है। ऐसे में फतेहपुर में तो इस सप्ताह तापमान जमाव बिंदु के करीब दर्ज किया जा सकता है।

Latest Videos

मौसम विज्ञान केंद्र ने ये दी जानकारी
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक राजस्थान में फिलहाल 30 नवंबर तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इससे यहां तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट होगी। वही इसके बाद दिसंबर महीने की शुरुआत में लोकल चक्रवात एक्टिव होने से बारिश होने की संभावना है। ऐसे में यदि वह बारिश होती है तो बारिश होने के बाद मौसम जैसे ही खुलेगा वैसे ही प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद कोहरा भी लंबे समय तक छाया रहेगा। वहीं अब सर्दियों में फसलों को पाले से बचाने के लिए किसानों ने बचाव करना भी शुरू कर दिया है।

10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ समय से पहले आई सर्दी
वही पिछले 10 सालों की बात करें तो राजस्थान में इस बार सर्दी की शुरुआत जल्दी हुई है। मानसून भी यहां करीब 3 महीने से ज्यादा रहा। ऐसे में इस बार सर्दी भी फरवरी महीने तक बने रहने की संभावना है। ऐसे में यहां दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह तक कोहरा छाने की शुरुआत हो सकती है। जो जनवरी तक सुबह शाम देखने को मिलेगा। वही फरवरी तक भले ही ठंड हो लेकिन जनवरी बाद दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। जिससे कि केवल रात को ही सर्दी का एहसास होगा।

यह भी पढ़े- राजस्थान मौसम के ताजा हालः बढ़ती ठंड ने बदली लोगों की एक्टिविटी, जल्दी बंद होने लगे मार्केट

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts