राजस्थान के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज के बाहर शर्मनाक कांड: छात्राओं को देख न्यूड हो जाता सनकी, गंदे इशारे करता

स्कूल-कॉलेज के बाहर मनचलों को पकड़ने निर्भया स्क्वॉड की तैनाती रहती है। महिला पुलिसकर्मी सादे वर्दी में ड्यूटी देती हैं लेकिन इस घटना ने काम करने के तरीके की पोल खोल दी है। क्योंकि पिछले कई दिनों से यह हरकत चल रही है लेकिन एक भी महिला पुलिसकर्मी वहां दिखाई नहीं दी।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 5, 2022 4:09 AM IST

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के सबसे बड़े गर्ल्स सरकारी कॉलेज के बाहर पिछले 10 दिन से जो चल रहा था, इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो एक बार तो पुलिस वाले भी दंग रह गए। गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने पुलिस को कुछ वीडियो दिए तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। दरअसल वीडियो में एक लड़का अपनी कार में बैठकर कॉलेज के बाहर लड़कियों को गंदे इशारे करता दिख रहा है। वह पूरी तरह न्यूड था और गंदे काम करता दिख रहा है। सनकी लड़के की इस सनक को वीडियो में कैद कर लिया गया है। अब सीसीटीवी कैमरे और लड़कियों से मिले वीडियो के आधार पर पुलिस उस कार वाले की तलाश कर रही है। 

लड़कियों ने वीडियो बनाया, पकड़ने की कोशिश की
दरअसल जयपुर (Jaipur) के लाल कोठी थाना क्षेत्र में आने वाले महारानी कॉलेज (Maharani College) के बाहर की यह घटना है। बताया जा रहा है कि लग्जरी कार में आने वाला एक लड़का इस तरह की अश्लील हरकतें करता है। कॉलेज के बाहर दोपहर में जब गर्ल्स की छुट्टी हुई तो यह लड़का अपनी कार को लेकर कॉलेज के बाहर पहुंचत जाता है और अपनी कार में ही गंदे इशारे और गंदी हरकतें करता है। निर्वस्त्र होकर लड़कियों को गंदे कमेंट देता है साथ ही अपने साथ चलने के लिए भी दबाव बनाता है। 

लड़कियों ने पकड़ने की कोशिश की तो भागा
पिछले कई दिनों से यही घटनाक्रम चल रहा है। लेकिन शनिवार को कुछ छात्राओं ने बहादुरी दिखाते हुए इस लड़के का वीडियो बनाया। गंदी हरकतें करते हुए कई वीडियो बनाए गए और उसके बाद लड़कियों के एक समूह ने कार को घेर लिया। ताकि लड़के को पकड़ा जा सके। लेकिन उसने अचानक कार की स्पीड बढ़ा दी और उसके बाद वहां से फरार हो गया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन पुलिस भी खाली हाथ ही रह गई । 

निर्भया स्क्वॉड का गठन, महिला पुलिसकर्मी ही नहीं
दरअसल कॉलेज के बाहर इव टीजिंग, स्कूलों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ और कार्यस्थलों के बाहर महिलाओं से होने वाली अश्लील, गंदी हरकतों को देखते हुए ही करीब 4 साल पहले जयपुर पुलिस कमिश्नर ने निर्भया स्क्वॉड नाम से एक दल गठन किया था। महिलाओं का यह दल स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थल के बाहर सादे वर्दी में रहता है, ताकि उन मनचलों को पकड़ा जा सके जो इस तरह की गंदी हरकतें घटिया हरकतें करते हैं। इसमें अधिकतर महिला पुलिसकर्मी ही शामिल हैं। लेकिन पिछले 10 दिन से शहर के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज के बाहर इस घटना का होना और वहां पर महिला पुलिसकर्मियों का नहीं होना निर्भया स्क्वॉड पर सवाल खड़े कर रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद डीसीपी ने भी इसकी रिपोर्ट मांगी है साथ ही कई छात्राओं के परिजन कॉलेज भी पहुंचे हैं।

Share this article
click me!