भीषण हादसे का शिकार हुआ सेना का ट्रक, आर्मी के कई जवान बुरी तरह से हुए घायल

Published : Dec 15, 2019, 01:05 PM ISTUpdated : Dec 15, 2019, 01:06 PM IST
भीषण हादसे का शिकार हुआ सेना का ट्रक, आर्मी के कई जवान बुरी तरह से हुए घायल

सार

राजस्थान के जैसलमेर में कोहरे के कारण सेना का ट्रक भीषण हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 5 से 6 आर्मी जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

जैसलमेर (राजस्थान). पिछले कुछ दिनों से देश के अधिकांश हिस्से में कोहरे का कहर जारी है। जिसके चलते सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी कोहरे के कारण राजस्थान में सेना का ट्रक भीषण हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 5 से 6 आर्मी जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर
दरअसल,  रविवार की सुबह जैसलमेर की ओर जा रहे एक सेना के ट्रक की टर्बो गाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना जैसलमेर जिले के सोनू गांव के पास की है हादसे में घायल जवानों को स्थानीय जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सड़क दुर्घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

जवानों के देखने पहुंचे कई आर्मी अफसर
हादसे में सेना के 5 से 6 जवान के अलावा टर्बो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। वहीं घायल जवानों के हाल जानने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित सेना के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों की टीम जवानों के इलाज में जुट गई है।  घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Alwar Suicide: 'दोस्ती का वादा था, जिंदगी का नहीं', ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान
RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर