राजस्थान में दलित व्यक्ति को मटके से पानी पीना पड़ा भारी, दबंगों ने लाठी-रॉड से हमला कर बिगाड़ दिया हुलिया

Published : Sep 15, 2022, 03:42 PM ISTUpdated : Sep 15, 2022, 05:50 PM IST
राजस्थान में दलित व्यक्ति को मटके से पानी पीना पड़ा भारी, दबंगों ने लाठी-रॉड से हमला कर बिगाड़ दिया हुलिया

सार

राजस्थान में नाबालिग दलित छात्र इंद्र मेघवाल की मौत का मामला थमा भी नहीं इसके पहले ही प्रदेश में फिर एक बार अन्य दलित व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार की देर शाम को हुई थी। मामले में पुलिस में अब केस दर्ज कराया गया है।

जालौर. राजस्थान के जालौर जिले में स्कूल में मटकी से पानी पीने पर टीचर द्वारा दलित बच्चे इंद्र मेघवाल की हुई मौत का मामला थमा नहीं। इससे पहले ही राजस्थान में एक दलित युवक पर इसी तरह मारपीट का एक मामला सामने आया है। जहां दुकान के बाहर रखे एक मटके से पानी पीने पर राजपूत समाज के कुछ युवकों ने दलित युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। साथ ही उसके कान पर एक हथियार से हमला भी किया जिससे वह बुरी तरह से चोटिल हो गया है। जिसका फिलहाल इलाज जारी है। वही मामले में युवक ने गांव के ही नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान में रखे मटके से पिया पानी, मच गया बवाल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के डिग्गा गांव के रहने वाले चुतराराम ने रिपोर्ट देकर बताया है कि मंगलवार रात करीब 8:00 बजे के लगभग वह अपनी बाइक से गांव में ही कोई सामान लाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान जब वह वापस से लौट रहा था तो उसने गांव में ही एक दुकान में रखे मटके से पानी पिया तो जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह और देवी सिंह समेत कई युवकों ने उसके साथ पहले तो जातिसूचक गाली गलौज की। इसके बाद मारपीट करना शुरू कर दी। ऐसे में जब चुत्तराराम ने भागने की कोशिश की तो उन्हीं में से एक युवक ने शरीर से उस पर हमला कर दिया। जिससे की सरिया उसके कान के पास लग गया। ऐसे में उसके कान के पास एक बड़ा कट लग गया। साथ ही शरीर पर भी कई जगह चोट आई है। 

बीते 1 महीने में तीन से चार घटनाएं
पुलिस के आंकड़ों की मानें तो जालौर में हुए इंद्र मेघवाल हत्याकांड के बाद अब तक दलित युवकों और नाबालिग के साथ मारपीट के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में सीकर जिले के एक गांव में सरकारी शिक्षक ने दलित बच्चे के साथ मारपीट की थी।

यह भी पढ़े- शर्मनाक वारदातः पहले जबरदस्ती शराब पिलाई, फिर करने लगा हैवानियत, रंगे हाथ पकड़ा गया तो

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल