जैसलमेर में शिक्षक से हैवानियतः नंगा कर जानवर की तरह पीटा, सिर के बाल काटे-वीडियो किया वायरल

राजस्थान के जैसलमेर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ लड़कों के ग्रुप ने एक शिक्षक के साथ हैवानियत से मारपीट करते हुए उनके कपडे़ उतार दिए। बाल काट दिए। इसके बाद घटना का वीडियों बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। मामला हुआ दर्ज...

Sanjay Chaturvedi | Published : Jun 23, 2022 1:18 PM IST / Updated: Jun 23 2022, 08:15 PM IST

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले के सदर थाने से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के एक मामले में कुछ युवकों ने एक शिक्षक के साथ हैवानियत करने की सारी हदें पार कर दी। 3 से 4 दिन पहले का यह पूरा घटनाक्रम बताया जा रहा है। गुरुवार को वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकियों की तलाश जारी है। बता दें, युवकों ने पहले शिक्षक का अपहरण किया और उसके बाद उसे गांव के बाहर ले जाकर जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया। उसकी नई गाड़ी को चकनाचूर कर दिया। बुरी तरह पीटा। नंगा कर उसके सिर के बाल काट दिया। इतना ही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया जिसे गुरुवार को वायरल कर दिया।

अफेयर के चक्कर में पड़ गए शादीशुदा टीचर..

Latest Videos

देव कृष्ण, एसएचओ सदर ने बताया कि- शिक्षक के भतीजे ने यह मुकदमा दर्ज करवाया है। शिक्षक सम थाना क्षेत्र के केसों की बस्ती का रहने वाला है। वह करीब 90 किलोमीटर दूर एक शादीशुदा महिला से मिलने रात के अंधेरे में चुपचाप गया था। वापस लौटते समय उसके साथ यह मारपीट और हैवानियत की गई। जिस गाड़ी से वो गया था, वह उसके साले की थी। करीब 3 महीने पहले ही नई गाड़ी खरीदी गई थी। मारपीट करने वाले युवकों ने गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके शीशे तोड़ दिए। उसे चकनाचूर कर दिया। शुरुआती जांच में यह सामने आ रहा है कि जिन युवकों ने मारपीट की है, वो उस महिला के परिवार के सदस्य हैं जिसके साथ उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।

शिक्षक को कई दिनों से आरोपी लड़के वॉच कर रहे थे। उस पर लगातार निगरानी की जा रही थी। शिक्षक 2 बच्चों का पिता है। मामले की जांच कर रही सदर थाना पुलिस ने बताया- इस पूरे घटनाक्रम के बाद फिलहाल एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। शिक्षक की टूटी हुई कार को भी बरामद कर लिया गया है। उसे टोचन कर कर थाने लाया गया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts