खुद को राजस्थान के रजवाड़े खानदान का बता बिछाता था ब्लैकमेलिंग का जाल, महिलाओं को बनाता शिकार, और फिर हुआ ये..

राजस्थान के जालोर जिले से एक सोशल मीडिया स्टार युवक को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है। वजह है कि वह युवतियों और महिलाओं को अपनी बातों में फंसा कर उनकी प्राइवेट पिक्चर ले लेता फिर उनसे ब्लैकमेल करने लगा। आखिर एक महिला की हिम्मत ने उसे जेल पहुंचा ही दिया।

Sanjay Chaturvedi | Published : Nov 29, 2022 8:12 AM IST / Updated: Nov 29 2022, 01:53 PM IST

जालोर (jalore). महिलाओं व युवतियों को ब्लेकमेल करने का एक बार फिर से सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक टिकटॉक स्टार को गिरफ्तार किया है। जो कि खुद को राजस्थान के रजवाड़े खानदान का बताता था। यह टिकटॉक स्टार महिलाओं व युवतियों को अपने जाल में फंसाने के लिए रजवाड़े खानदान की पौशाक पहनकर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डालकर महिलाओं व युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। इस ब्लेकमेलर के जाल में कुछ भोली भाली महिला व युवती फंस जाती थी। उन्हें यह बातों में लगाकर उनकी प्राइवेट फोटो ले लेता था। इसके बाद यह उन्हें ब्लेकमेल (blackmailing) कर रूपए ऐंठने का काम करता रहता था। ऐसे में एक महिला ने इस टिकटॉक स्टार के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस जांच की तो इसे धर दबोचा। 

इस आरोपी का तरीका था जरा हट के, 50 से अधिक महिलाएं बनी शिकार
बता दें कि राजस्थान का रहने वाला आरोपी टिकटॉक स्टार राजवीर सिंह देवासी महिलाओं को फंसाने के लिए हट के तरीका अपनाता था। वह इन्स्टाग्राम पर राजस्थान के रजवाड़े की शाही पोशाक में अपनी तस्वीरें पोस्ट किया करता था। इसके बाद वो लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा करता था। उसे राजघराने का समझकर कई लड़कियां और महिलाएं उसके झांसे में आ जाती थी। आरोपी द्वारा एक दो नहीं बल्कि 50 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में एक पीड़िता ने उसकी शिकायत मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में जाकर उसकी शिकायत दर्ज करवाई। इस महिला की शिकायत पर टिकटॉक स्टार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे पुलिस की पूछताछ जारी है।

युवक के लालच से तंग आ महिला ने की शिकायत, धराया
बता दें कि मुंबई स्थित गोरेगांव में रहने वाली 30 साल की विवाहिता ने राजवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उनसे भी वह प्राइवेट तस्वीरें वायरल करने धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। बदनामी के डर से इस महिला ने उसे 4 लाख रुपए दे भी दिए लेकिन आरोपी की पैसों की भूख और बढ़ती गई। इस पर महिला ने हिम्मत जुटाकर इस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। महिला की शिकायत के आधार पर गोरेगांव पुलिस ने आरोपी देवासी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े- फेसबुक पर दोस्त बना वीडियो कॉल पर कैद की न्यूड तस्वीरें, अब सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेलिंग

Share this article
click me!