
जालौर (राजस्थान). पिछले दिनों ओटीटी पर आई आश्रम वेब सीरीज से कम नहीं है राजस्थान के इस आश्रम की कहानी। एक महिला ने आश्रम के सेवादार पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने सबूत जुटाए हैं, पीडिता ने भी पुलिस को काफी सबूत सौपे हैं और इन्हीं सबूतों के आधार पर अब पुलिस बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है। बात राजस्थान के जालौर जिले के सांचोर क्षेत्र में स्थित एक आश्रम की है। आश्रम सालों पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने आश्रम के सेवादार और आश्रम के संचालकों में से एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें, पीड़िता आश्रम में पूजा करने के लिए आती थी ।
सेवादार बोला- इस साधना में शरीर पर वस्त्र नहीं रखने होते, वस्त्रों के साथ साधना पूरी नहीं होती
सांचोर इलाके में भगवान दत्तात्रेय आश्रम में यह सब खेल चल रहा था। जालौर के सरवाना थाना क्षेत्र का यह मामला है। सरवाना थाना अधिकारी किशन राम ने बताया- आश्रम में रहने वाली साध्वी से कुछ महीनों पहले जोधपुर का एक व्यक्ति मिला था। उसे कहा गया कि आने वाला समय तुम्हारे लिए बहुत दुख और तकलीफ लेकर आने वाला है। इस पर व्यक्ति ने साध्वी से इसका उपचार पूछा तो पूजा पाठ करने को कहा। उसके बाद साध्वी ने कहा- तुम अपनी पत्नी को भी पूजा के लिए भेज सकते हो। व्यक्ति ने ऐसा ही किया। उसने इस साल जनवरी में अपनी पत्नी को साध्वाी के पास भेजा। पत्नी जोधपुर में एएनएएम है।
महिला का आरोप - सेवादार बोला 108 दिन में 21 बार संबध बनाओ, सब सही हो जाएगा
पीड़िता ने पुलिस को बताया- जब मैं साध्वी हेमलता से मिली तो उन्होंने मुझे सेवादार तगाराम के पास भेज दिया। तगाराम ने कहा- तुम्हारे ऊपर काल सर्प दोष है। परिवार का पतन निश्चित है। तुम्हारा दोष अपने उपर ले लूंगा, लेकिन इसके लिए 108 दिन में 21 बार आना होगा, वो भी अकेले। बिना वस्त्र के साधना होगी। संबध बनाने होंगे। पीड़िता ने मना किया और वहां से चली गई। आरोप है कि इस साल फरवरी में पीड़िता को झूठ बोलकर पूजा करने आश्रम में बुलाया गया। साध्वी ने महिला को पूजा के लिए बेसमेंट में भेज दिया। बेसमेंट में तगाराम पहले से मौजूद था। उसने महिला से रेप किया और साध्वी ने इसका वीडियो बनाया। किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पूरे मामले में लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल किया जाता रहा। 27 जुलाई को महिला ने जालौर में केस दर्ज कराया है। सोमवार को पुलिस ने बयान दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया- महिला कैसे इस आश्रम तक पहुंची थी
मामले की जांच कर रहे सांचौर के सरवाना थाना प्रभारी किशना राम बिश्नोई ने बताया- 32 साल की पीड़िता ने सेवादार और साध्वी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला जालोर के चितलवाना तहसील की रहने वाली है। वह फिलहाल जोधपुर में बतौर ANM तैनात है। महिला ने बताया कि उसका पति और ससुराल वाले इस आश्रम से जुड़े हैं। वो लोग यहां आकर अक्सर पूजा पाठ करते हैं। उसके पति 2021 में उसे मानव सेवा विश्व गुरु दतात्रेय आश्रम ले आए थे। यहां साध्वी हेमलता व उसके सहयोगी तगाराम से उसकी मुलाकात कराई थी।
19 फरवरी पहली बार उसके साथ किया था रेप
पीड़िता ने बताया कि 19 फरवरी 2022 को तगाराम और साध्वी हेमलता ने उसे पूरी प्लानिंग के तहत आश्रम में बुलाया। साध्वी उसे रात करीब 8 बजे अंडर ग्राउंड में बने एक कमरे में लेकर गई। वहां पर तगाराम पहले से बैठा था। इसके बाद तगाराम ने उसका रेप किया। वह चिल्लाई तो साध्वी हेमलता ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसी दौरान साध्वी ने रेप का वीडियो बनाया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।