शुभ मुहूर्त से पहले आई काल की घड़ीः झुंझुनू में नई दुकान की पूजा से पहले 9 साल के बेटे की मौत

Published : Jul 07, 2022, 05:18 PM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 05:30 PM IST
शुभ मुहूर्त से पहले आई काल की घड़ीः झुंझुनू में नई दुकान की पूजा से पहले 9 साल के बेटे की मौत

सार

झुंझुनू में एक दुकान मालिक की नई दुकान के उद्घाटन से पहले हुआ बड़ा कांड। बुधवार 6 जुलाई के दिन दुकान के सामने ही 9 साल के मासूम बेटे को उड़ाती हुई चली गई कार। शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम। 7 जुलाई के  दिन आया वीडियों।

झुंझुनू. राजस्थान के झुंझुनू जिलें में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिसने भी सुना वह रोए बिना नहीं रह सका। दरअसल जिलें में  9 साल के एक बच्चे को उसके पिता और परिवार के अन्य लोगों के सामने ही एक तेज रफ्तार कार कुचलती हुई निकल गई। बच्चे के पिता खून से सने हुए बेटे को बचाने के लिए अस्पताल में दौड़ लगाते रहे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। 9 साल के बेटे की जान जा चुकी थी।  पिता और परिवार के लोग जिस शुभ मुहूर्त के लिए इंतजार कर रहे थे वह शुभ मुहूर्त नहीं आया और काल की घड़ी आ गई। यह घटना बुधवार दोपहर की है।  लेकिन इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है । राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित गुढागौढ जी थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। 

नई दुकान खोली थी बुधवार दोपहर को शुभ मुहूर्त था लेकिन...
दरअसल झुंझुनू जिले में ही आने वाले हुकुम पुरा गांव के निवासी लीलाधर ने झुंझुनू रोड पर टायरों का अलाइनमेंट सही करने की एक दुकान खोली थी। जरूरी मशीनरी और अन्य सामान दुकान पर ले आया गया था। बुधवार 6 जुलाई को दुकान का मुहूर्त होना था। दुकान के मुहूर्त के लिए लीलाधर में अपने पूरे परिवार, रिश्तेदार और अन्य लोगों को बुलाया था। इस बीच लीलाधर का 9 साल का बेटा रोहन भी अपनी मां एवं परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव से शहर आया था । दुकान के मुहूर्त से कुछ समय पहले ही रोहन सड़क पार करके दूसरी ओर चला गया। वहां स्थित एक दुकान से उसने कुछ सामान लिया और वापस अपने पिता की दुकान पर आने की  कोशिश करने लगा । 

पिता ने बोला रुकने को, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था
उसने जैसे ही सड़क पार करने की कोशिश की एक कार से उसकी टक्कर होते होते बची।  बाद में वह पीछे हट गया उसके पिता उसे दूर से आवाज लगा रहे थे, कि वे उसे लेने आ रहे हैं।  लेकिन रोहन ने उनकी बात को  नहीं सुना । वह जैसे ही सड़क पार करने लगा एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।  वह कई फीट दूर जाकर गिरा।  खून से सनी हालत में उसे लेकर परिजन अस्पताल दौड़े जहां पर देर रात तक उसका इलाज किया जाता रहा । लेकिन इलाज से के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । 9 साल के मासूम बच्चे की मौत के बाद परिवार पर वज्रपात हुआ है। रोहन के पिता लीलाधर ने कहा कि बेटे को बचाने के लिए कई अस्पतालों में दौड़े तब जाकर इलाज मिल सका, लेकिन इलाज से पहले ही शायद वह हमें छोड़ कर जा चुका था। 

घटना से दुखी मृतक के पिता लीलाधर ने कहा कि बेटे के लिए ही कमाने शहर आए थे, अब बेटा ही चला गया हमेशा के लिए छोड़ कर। पुलिस ने देर रात शव को मुर्दाघर में रखवाया है और आज शव परिजनों के हवाले किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी अब सामने आया है जो बेहद डर आने वाला है।

यह भी पढ़े-  उदयपुर में ऐसा क्या हुआ कि जहां कन्हैया की हत्या हुई थी, उसी बाजार मे फिर आठ दिन बाद पहुंचे एनआईए के अफसर...

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

टोंक में तेंदुए का आतंक! शराब की दुकान में घुसकर किया हमला, देखिए खौफनाक VIDEO
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट