राजस्थान रेलवे की संपत्ति चुराते पकड़ाए दो लोग, इलेक्ट्रिसिटी के काम आनी थी केबल

Published : Jun 12, 2022, 10:03 PM IST
राजस्थान रेलवे की संपत्ति चुराते पकड़ाए दो लोग, इलेक्ट्रिसिटी के काम आनी थी केबल

सार

राजस्थान में रेलवे की संपत्ति चोरी करते और उसको बेचने के आरोप में रेलवे पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है। साथ ही उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। चोरी की हुई केबल भी बरामद कर ली गई है।

जोधपुर (jodhpur). देश में चोरों का आंतक बढता ही जा रहा है। पहले ये चोर कभी सूने पड़े घरों में चोरी करते थे, या राह चलते लोगों की जेब काटते थे। अब इन चोरों ने रेलवे की संपत्ति चुराना शुरू कर दिया है। दरअसल यह मामला राजस्थान में सामने आया है। यहां जोधपुर-पाली मार्ग पर बोमादरा और राजकियावास रेलवे स्टेशनों के बीच चोरों ने एक हाई वोल्टेज केबल चुरा ली। जिसके बारे में रेलवे पुलिस ने रविवार को जानकारी दी। उन्होने चोर को पकड़ लिया है व आगे की कार्यवाही कर रही है। 

चोरी करते पकड़ाए 
मामले की जांच करते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा के बताया कि करीब एक वीक पहले रेलवे पुलिस को रेलवे पटरी के पास ही तार काटने वाले इक्यूपमेंट छोड़ दिए थे। पुलिस को जैसे ही हथियार मिलने की खबर मिली उन्होने मामले की जांच शुरू की। इसके लिए जानकारी जुटाने के लिए आरपीएफ की एक टीम ने 400 से अधिक दुकानों पर जाकर पूछताछ किया तो पता चला कि एक सप्ताह पहले कुछ लोग तार काटने की जानकारी ले रहे थे। और वारदात कुछ दिन पहले पाली में एक हार्डवेयर की दुकान से आरा ब्लेड खरीदे गए थे। इतनी जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी और कार्यवाही करते हुए रेलवे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई करीब 100 मीटर लंबी तांबे की केबल भी बरामद कर ली है।

तुरंत जांच करते हुए पकड़े चोर
जब पुलिस दुकानों में पूछताछ कर रही थी तो उन्हे पता चला कि शंकर लाल (25) और हंस राज (28) नाम के दो चोर तार काटने का सामान हार्डवेयर की दुकान से खरीद रहे थे। साथ ही पुलिस ने और गहराई से छानबीन की तो पता चला कि चोर सरदार समंद के रहने वाले है। जब पुलिस ने उनको पकड़कर पूछताछ की तो उन्होने रेलवे की वायर की चोरी करना कबूल कर लिया है। साथ ही उन्होने बताया कि उनकी इस चोरी में दो और लोग शामिल है। जोकि फरार है पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। चोरों ने बताया कि उन्होने केबल को दो लोगों को बेचा था, पुलिस ने वहां भी कार्यवाही करते हुए दो में से एक आरोपी को अरेस्ट किया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच