जोधपुर में मौत का तांडव, दोस्त को बचाने के लिए पानी में कूदे तीन साथी, एक साथ बुझे चार घरों के चिराग

Published : Jun 17, 2022, 12:26 PM ISTUpdated : Jun 17, 2022, 12:29 PM IST
जोधपुर में मौत का तांडव, दोस्त को बचाने के लिए पानी में कूदे तीन साथी, एक साथ बुझे चार घरों के चिराग

सार

परिवार को छोड़कर चारों युवक बाड़मेर से कमाने के लिए जोधपुर आए थे। हुआ ऐसा हादसा कि अब जोधपुर से बाड़मेर उनकी कमाई के रुपएं भेजने की जगह भेजे जा रहे उनके शव। जानिए पूरा मामला....

जोधपुर (jodhpur). राजस्थान के जोधपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जहां चार युवकों को नहाने की ऐसी सजा मिली की जिसे जानने के बाद पुलिस भी सिहर उठी। दरअसल पानी की गहराई जाने बिना उसमें नहाने की कीमत मृतकों को जान देकर चुकानी पड़ी। वो भी एक नहीं चार लोगों को। पुलिस का मानना है कि नहाने के और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में यह खौफनाक हादसा हुआ और एक साथ चार घरों के चिराग बुझ गए। चारों लोग अपने परिवार को छोड़कर कमाने के लिए बाडमेर से जोधपुर आए थे। अब चारों के शव बाडमेर भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री मालिक और अन्य साथियों से इस बारे में पूछताछ कर रही है। 

पानी की हौद में नहाने गए थे, चारों दोस्त

जोधपुर शहर के मथानिया थाना क्षेत्र में स्थित एक पशु आहार फैक्ट्री से यह घटना सामने आई है। मामले की जांच कर रही मथानिया पुलिस ने बताया कि चौपासनी कस्बे में स्थित फैक्ट्री परिसर से आज सवेरे चार शव बरामद किए गए हैं। पानी में डूबने से चारों की मौत हुई है। मृतकों के साथियों ने पुलिस को बताया कि पशु आहार फैक्ट्री के पीछे स्थित पानी का एक होद है। कभी कभार ही कोई यहां पर नहाने के लिए आता है। हांलाकि पानी अन्य कामों में उपयोग में लिया जाता हैं। पानी कितना गहरा है इसका अंदाजा किसी को नहीं है। इसी पानी की हौद के पास कल चारों को देखा गया था।

साथी को बचाने के चक्कर में गई सभी की जान
पुलिस का मानना है कि पानी में नहाने उतरे साथी को बचाने के चलते एक के बाद एक तीनों पानी में उतरे और फिर चारों में से कोई भी बाहर नहीं आ सका। पुलिस ने बताया कि आठ से दस घंटों के बाद शुक्रवार सवेरे शव बरामद किस गए हैं। चारों के शव पानी में पड़े रहने के कारण फूल गए हैं। होद के पास दो लोगों के कपडे़ बरामद हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे नहाने उतरे थे। चारों की पहचान की जा रही है। शवों को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। बाड़मेर निवासी परिजनों को पुलिस ने घटना की  सूचना दे दी है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल