जयपुर के थाने में दर्ज हूआ अनोखा मामला, सास को तीन बार काटने पर घर से निकालने के लिए कुत्ते और बहू पर किया केस

Published : Jun 21, 2022, 08:27 PM IST
जयपुर के थाने में दर्ज हूआ अनोखा मामला, सास को तीन बार काटने पर घर से निकालने के लिए कुत्ते और बहू पर किया केस

सार

बहू ने कुत्ता पाला उसने सास को ही काट लिया। बीमार हुई तो पहुंची पुलिस थाने। पुलिस से अपनी जान बचाने की रिक्वेस्ट करते हुए, डॉग को बाहर निकालने के लिए थाने में बहू और डॉग के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट...

जयपुर (jaipur). राजस्थान की राजधानी जयपुर से रोचक खबर सामने आई है। जहां सास ने अपनी बहू के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि बहू के पाले हुए विदेशी नस्ल के कुत्ते ने उसे दो से तीन बार काट लिया। जब बहू और बेटे को कुत्ते को निकालने के लिए कहा तो उन्होंने कुत्ते को नहीं निकाला, उल्टा सास को ही बुरा भला कहा। कुत्ते से डर के मारे आखिरकार पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इसलिए दर्ज कराई  रिपोर्ट
मामले की जांच कर रही बजाज नगर पुलिस ने बताया कि टोंक रोड पर रहने वाली बीना देवी ने अपने बेटे बहू और कुत्ते के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले ही बहु विदेशी नस्ल का कुत्ता लेकर आई है।  सेंट बर्नार्ड नस्ल के इस कुत्ते ने घर में ही कई लोगों को काट लिया। सास ने पुलिस को बताया कि करीब 3 महीने पहले जब वह छत की तरफ जा रही थी तो कुत्ते ने उसके घुटने पर काट लिया। उस समय जब वह चीखी और चिल्लाई तो दो अन्य बेटो ने मां को डॉग के चुंगल से छुड़ाया। उसके बाद कुछ दिन तक बड़ी बहू ने कुत्ते को घर से बाहर नहीं निकाला, घर में ही रखा। पर कुछ दिन के बाद कुत्ते को फिर से बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। उसके बाद उसने मेड को काट लिया। मेड को काटने के बाद भी बहू ने कुत्ते को घर से बाहर नहीं निकाला। 

बुजुर्ग महिला को फिर से बनाया शिकार
विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ सास का आरोप है कि 10 जून को भी कुत्ते ने फिर से काट लिया। जयपुरिया अस्पताल में इलाज भी कराया गया। उस समय बहू और बेटे ने यह कहते हुए मामला दबा दिया कि वे जल्द ही कुत्ते को कहीं और छोड़ आएंगे। लेकिन बहू बेटे ने ऐसा नहीं किया। इस बात से गुस्सा होकर सास ने जब 2 दिन पहले बहू को कुत्ते को बाहर निकालने के लिए कहा, तो बहू नहीं मानी। बाद में सास पुलिस के पास पहुंची। बजाज नगर पुलिस ने मंगलवार 21 जून 2022 को यह मुकदमा दर्ज किया है। 

बीना देवी ने पुलिस को बताया कि जब तक कुत्ता उस घर में रहेगा वह वहां नहीं रहेंगी या तो कुत्ते को बाहर निकाला जाए या उसे कहीं और छोड़ कर आया जाए। पुलिस ने इस मामले में बीना देवी के बहू और बेटे को बुलाया है। उनको भी समझाने की कोशिश की जा रही है। उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है ।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट