2 स्टेट्स की अनोखी लव स्टोरी: मुस्लिक लड़की का हिंदू लड़के पर आ गया दिल...एक नहीं दो बार की शादी

Published : Sep 12, 2022, 01:10 PM ISTUpdated : Sep 12, 2022, 02:00 PM IST
 2 स्टेट्स की अनोखी लव स्टोरी: मुस्लिक लड़की का हिंदू लड़के पर आ गया दिल...एक नहीं दो बार की शादी

सार

राजस्थान के जोधपुर से अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। जहां एक मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के से प्यार हुआ तो उसने उसकी खातिर सब छोड़ दिया। यहां तक की अपना धर्म बदल लिया...अपना नाम भी चेंज कर लिया। साथ माता-पिता को छोड़कर प्रेमी के साथ जिंदगी बसाने चली गई।

जयपुर (राजस्थान). जोधपुर में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की ने अपने हिंदू प्रेमी के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। परिवार के डर के साये में भी प्रेम तो किया ही किया उसके अलावा खुद का धर्म तक बदल लिया। मुस्लिम से हिंदू बनीं, नाम बदला, शादी की... लेकिन अब धर्म वास्तव में आड़े आ रहा है। हिंदू परिवार ने लड़की का स्वागत किया है वहीं मुस्लिम परिवार से बेटी और दामाद को जान का खतरा है। इसी खतरे के कारण दोनो डरे सहमे हैं। पुलिस से सुरक्षा मांगने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। 

इकरा से इशिता बनीं और फिर राहुल से शादी की, बोली उसके बिना जीना सोच भी नहीं सकती
दरअसल पूरी प्रेम कहानी टू स्टेट्स नाम की फिल्म से मिलती जुलती है। जोधपुर में रहने वाली इकरा का दिल पड़ोसी राहुल पर आ गया। राहुल मूल रूप से एमपी के मंदसौर का रहने वाला था लेकिन अब काफी समय से अपनी मां के साथ जोधपुर ही रह रहा था। तीन साल पहले दोनो की आंखे चार हुई। तीन साल पहले इकरा का जन्मदिन राहुल ने अपनी छत पर सरप्राइल पार्टी के रुप में मनाया। बस यहीं से आंखे चार हो गई। इस जन्मदिन पार्टी के कुछ वीडियो लीक हो गए और ये वीडियो इकरा के जीजा के पास पहुंच गए। उसके बाद पूरे परिवार को यह पता चल गया कि इकरा हिंदू लड़के के साथ प्रेम में है। उसे रातों रात जोधपुर से मंबई उसके परिवार के सदस्यों के पास भेज दिया गया ताकि यह प्रेम कहानी यहीं अंत हो जाए। 

मंबई से लौट आई, बालिग होने का इंतजार किया.. फिर शादी की दो तरह से 
लेकिन इकरा को राहुल से ही शादी करनी थीं। बालिग होने तक इंतजार किया और इसी महीने बालिग हुई तो पहले तो एमपी में और फिर उदयपुर में शादी की। पहले कोर्ट मैरिज की और फिर सात फेरे लिए। राहुल के परिवार ने नई बहू को स्वीकार लिया। लेकिन पहले इकरा को धर्म बदलना पडा। हिंदू रिती रिवाज से पंचगव्य का स्नान कराया गया, पूजा पाठ किए गए और फिर इकरा को इशिता बनाया गया। वह तैयार थी और हिंदू बन कर पूजा पाठ करने लग गई। लेकिन अब परिवार को जान का खतरा है। राहुल डांसर है और डांस सिखाता है। लेकिन अब शादी के बाद खुद को घर में ही कैद कर लिया है। दोनो जोधपुर में ही रह रहे हैं और दोनो को इकरा के परिवार से खतरा है। इस शादी की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी होने लगी है।

यह भी पढ़ें-सोनभद्र में 12 साल की नाबालिग आठ महीने की हुई गर्भवती, लव जिहाद की जानकारी पर परिजन समेत पुलिस के उड़े होश
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल