राजस्थान की ये खबर दहला देगी दिलः डिप्रेशन के शिकार पिता ने पत्नी और मासूम के साथ की ये वारदात..

Published : Nov 05, 2022, 07:09 PM IST
राजस्थान की ये खबर दहला देगी दिलः डिप्रेशन के शिकार पिता ने पत्नी और मासूम के साथ की ये वारदात..

सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसने न सिर्फ दिल दहला दिया बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दरअसल शादी के 3 साल बाद ही डिप्रेशन के शिकार पति पत्नी कुंड में डूब गए, जिसने सही से दुनिया भी नहीं देखी उसे भी दे दी मौत।

जोधपुर ( jodhpur).राजस्थान के जोधपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति पत्नी और उनकी 2 साल की बेटी के शव कुंड में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों कल रात से ही घर पर नहीं थे। पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वही दोनों ही परिवारों को किसी पर कोई शक नहीं है।

रात में घर से निकले, सुबह तैरती बॉडी मिली
घटना जोधपुर के बड़ला बासनी इलाके की है। जहां रहने वाले नरेंद्र सिंह पत्नी सुनीता और उनकी 2 साल की बेटी अक्षीना कल देर रात से अपने घर से निकले थे। जिसके बाद जब कल सुबह पड़ोस का रहने वाला कोई युवक अपने खेत में काम करने के लिए गया तो उसे खेत में बने कुंड में तीनों के शव तैरते हुए मिले। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव को बाहर निकाला। 

डिप्रेशन में खत्म हुआ परिवार
पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि किसी के भी शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। युवक नरेंद्र पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में था।  ऐसे में हो सकता है कि वह अपने परिवार के साथ उनमें कूद गया हो। या फिर जब नरेंद्र कुंड में डूबने के लिए घर से गया हो तो उसकी पत्नी और बेटी भी पीछे पीछे चले गए और तीनों साथ कूद गए। हालांकि पूरे मामले में जांच होने पर ही स्थिति साफ हो पाएगी।

तनाव की वजह नहीं पता चली
वही मामले में परिजनों का कहना है कि युवक नरेंद्र पिछले 3 दिनों से डिप्रेशन के चलते रात को सोया भी नहीं था। परिवार वाले उसे इलाज के लिए किसी तांत्रिक के पास भी लेकर गए थे। बीती शाम डॉक्टर भी नरेंद्र के चेकअप के लिए आया था। हालांकि परिवार को भी अभी तक पता नहीं है कि नरेंद्र किस बात को लेकर डिप्रेशन में था।

यह भी पढ़े- 2 दिनों तक होटल रूम में रही, जब घर वालों ने पहुंच दरवाजा तोड़ देखा तो उड़े होश, फिर ये शॉकिंग सच आया सामने..

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
टोंक में तेंदुए का आतंक! शराब की दुकान में घुसकर किया हमला, देखिए खौफनाक VIDEO