राजस्थान में किसी दू्ल्हे के साथ ऐसा नहीं हुआ: शादी की सभी रस्में पूरी, एंड में दुल्हन ने किया मना, वजह शॉकिंग

Published : Nov 06, 2022, 11:54 AM IST
राजस्थान में किसी दू्ल्हे के साथ ऐसा नहीं हुआ: शादी की सभी रस्में पूरी, एंड में दुल्हन ने किया मना, वजह शॉकिंग

सार

शादी के बाद बिना दुल्हन के बारात वापस आने की कई खबरें सुनी होंगी। जहां दहेज से लेकर दूल्हे की हरकतों की वजह से खाली हाथ लौटना पड़ता है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर से जो मामला सामने आया है वह बेहद शाकिंग है। जहां साड़ी और सैंडल के चलते दूल्हा अकेला ही लौटा।

जोधपुर. आमतौर पर हम सुनते हैं कि दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे और उसके परिवार को दहेज नहीं दिया। ऐसे में ऐन वक्त पर शादी टल गई या फिर शादी के बाद दुल्हन को नहीं लेकर गए। लेकिन राजस्थान के एक युवक के साथ उत्तर प्रदेश में इसका बिल्कुल विपरीत हुआ है। युवक साड़ी और सैंडल नहीं लेकर गया तो विदाई होने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ आने से ही मना कर दिया। पुलिस ने भी भी समझाइश की। लेकिन कोई हल निकल पाया।

घंटों मिन्नतें करता रहा दूल्हा, लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई
दरअसल राजस्थान जोधपुर के मानिया गांव के रहने वाले कान्हा उर्फ केदार सिंह की शादी आगरा के एक गांव में होनी थी। शादी के लिए दूल्हा और उसका पूरा परिवार आगरा पहुंच गए। शादी की सभी रस्में पूरी हो गई। लेकिन जैसे ही विदाई की रस्म की बात आई तो दुल्हन ने सैंडल और साड़ी मांग ली। जो उसने युवक से पहले ही मंगा ली थी। लेकिन युवक भूलवश वह लेकर नहीं पहुंचा। बस इसी बात से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि उसने दूल्हे के साथ जाने के लिए भी मना कर दिया। घंटों तक दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन से मिन्नत करता रहा लेकिन दुल्हन ने बिल्कुल भी नहीं सुनी जिसके बाद बरात वापस लौट गई।

पुलिस भी दुल्हन के नखरे देख हैरान रह गई
घटना के बाद दूल्हे के परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस को भी बुलाया। लेकिन वहां पुलिस के पहुंचते ही लड़की के परिवार वालों ने कहा कि बाराती शराब पीकर दुल्हन के गांव पहुंचे थे। दूल्हे को भी शादी के दौरान एक बार मिर्गी का दौरा आया था। पुलिस देर रात भर दोनों पक्षों से समझाइश करती रही। लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो पुलिस भी पीछे हट गई। और दूल्हे के परिवार को बिना दुल्हन के लिए ही लौटना पड़ा।

अब दूल्हन की हरकत से डिप्रेशन में दूल्हा
अब दूल्हे का कहना है कि उसकी शादी में लाखों रुपए का खर्चा हो गया। लेकिन फिर भी दुल्हन उसके साथ नहीं आई। अब दूल्हा बहुत ज्यादा परेशान हो चुका है। जिसके चलते वह डिप्रेशन में आ चुका है। अब चाहे कुछ भी हो उसे उसकी पत्नी चाहिए।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
टोंक में तेंदुए का आतंक! शराब की दुकान में घुसकर किया हमला, देखिए खौफनाक VIDEO