जोधपुर हिंसा में अब तक की पूरी डिटेल, बवाल से लेकर सरकार के एक्शन तक, 7 प्वाइंट में जानिए सब कुछ

Published : May 04, 2022, 11:33 AM ISTUpdated : May 04, 2022, 12:26 PM IST
जोधपुर हिंसा में अब तक की पूरी डिटेल, बवाल से लेकर सरकार के एक्शन तक, 7 प्वाइंट में जानिए सब कुछ

सार

जोधपुर में सोमवार रात हुए हिंसा के बाद कल से 10 थाना क्षेत्रों कर्फ्यू लगा दिया गया है। किसी को भी पुलिस की अनुमति के बिना घर से बाहर निकलने की परमिशन नहीं है। छतों और गलियों पर पुलिस तैनात हैं और उप्रदव की संभावना वाले क्षेत्रों को तो पुलिस ने छावनी बना दिया है।  

जोधपुर (राजस्थान). तारीख 2 मई, समय रात 11 बजे.... सब कुछ सही था इस समय तक जोधपुर के जालोरी गेट सर्किल पर। फिर धीरे धीरे भीड़ होने लगी, पुलिस नहीं थी वहां। फिर हिंदु और मुस्लिम समुदाय... दोनो पक्षों के लोग आए। एक समुदाय ईद के झंडे लगा रहा था तो दूसरा परशुराम जयंती एवं आखातीज से जुड़े पोस्टर और झंडे लगा रहा था। अचानक एक दूसरे के झंड़े हटाने को लेकर विवाद हुआ और फिर पत्थरबाजी, मारपीट, आगजनी हुई। फिर पुलिस पहुंची..... लाठियां बरसाई, टीयर गैस छोड़ी और उपद्रवियों को भगा दिया। इसके बाद से जो बवाल हुआ वह अभी तक जारी है। जोधपुर में दो मई की देर रात से अभी तक जो भी कुछ हुआ वह सब आप इन पांच बिंदुओं में समझ सकते हैं......

1 बारह घंटे में तीन बार भड़के दंगे, सीसीटीवी खोलते रहे राज
सर्किल पर अपने अपने समाज के झंडे और बैनर लगाने की बात पर पहला बवाल हुआ। इसके बाद अगले दिन नमाज हुई। सर्किल के नजदीक नमाज के बाद कुछ लोग आ पहुंचे और उन्होनें जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। फिर से बवाल शुरु हो गया। पुलिस ने लाठियां भांजी और उपद्रवियों को खदेड़ा। उसके बाद तीसरी बार गलियों और आसपास के क्षेत्र में बवाल हो गया। बवाल के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। तलवार चलाते, पत्थरबाजी करते दर्जनों उपद्रवी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। कुछ पकडे जा चुके हैं और कुछ गायब हैं। 

2 पुलिस की फेलियर कहां रही, अफसरों ने क्या कहा
अब बात पुलिस की फेलियर की करते हैं....। पुलिस अफसरों ने माना कि उनका फेलियर रहा। ईद, परशुराम जयंती और आखातीज एक साथ होने के बाद भी पुलिस का सही बंदोबस्त नहीं किया जा सका। जबकि बताया जा रहा है कि आईबी वालोें ने पहले ही प्रदेश के कई शहरों में ज्यादा सुरक्षा और सख्ती बरतने का इनपुट पुलिस अफसरों को दिया था। लेकिन इस इनपुट के बाद भी लापरवाही बरती गई। 

3 कर्फ्यू इतनी देरी से क्यों लगाया गया, कर्फ्यू में कब ढील दी जाएगी
कर्फ्यू के मामले में भी पुलिस ने देरी बरती। कर्फ्यू में ढील बरतने का मामला इसलिए भी सामने आया कि पुलिस और प्रशासन चाह रहा था कि दोनो ही समाजों के त्योंहारों का माहौल खराब नहीं हो। जहां तक हो सके बिना कर्फ्यू के ही त्योंहार मनाए जाते रहें। लेकिन बढ़ते बवाल के चलते दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया जो आज रात बारह बजे तक जारी रहेगा। 

4 अब तक कितने उपद्रवियों को पकडा जा चुका, कितने केस हो चुके दर्ज
जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से बवाल के बाद अपराध और कानून बंदोबस्त से जुड़े कई सीनियर आईपीएस जोधपुर पहुंचे। देर रात तक गश्त और बैठकों का दौर जारी रहा। एडीजी लॉ एंव ऑर्डर हवा सिंह घुमारियों ने बताया कि अब तक सैंकड़ों उपद्रवियों को डिटेन किया गया है लेकिन उनमें से 97 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ना तय है। अब तक शहर के पुलिस थानों में पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से 13 केस दर्ज हो चुके हैं। 

5 हिंदु - मुस्लिम पर भाजपा - कांग्रेस ने क्या कहा
अब बात करते है इस पूरे घटनाक्रम के बाद होने वाली राजनीति की। सीएम अशोक गहलोत का कल जन्मदिन था और उनके ही गृह जिले में कांड हो गया। सीएम ने जन्मदिन रद्द कर दिया। लेकिन वे जोधपुर नहीं गए। आज भी जोधपुर आ सकते थे लेकन उससे पहले उदयपुर चले गए। वहां पर कांगेस के दिग्गज नेताओं का आगामी दिनों मंें चिंतन शिविर होने वाला है। भाजपा से राजेन्द्र राठौड, गुलाब चंद कटारिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई दिग्गज नेताओं ने सरकार पर हमला बोला और तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। 

6 उन लोगों के साथ क्यो होगा जिनका लाखों रुपयों का नुकसान हुआ 
अब बात उन लोगों की करते हैं जो इस उपद्रव में अपना नुकसान करा बैठे। उपद्रव के दौरान बीस से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुचंाया गया। घरों और दुकानों के शीशे तोड दिए गए हैं। सीसीटीवी और लाइटे उखाड़ दी गई हैं। यहां तक की एटीएम समेत कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई है। जोधपुर प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि नुकसान के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। मुआवजे के बारे में फिलहाल कहना जल्दबाजी होगा। 

7 कर्फ्यू के बाद क्या, किन्हें छूट दी गई है इस कर्फ्यू में 
बात करते हैं कर्फ्यू और छूट की। आज रात बारह बजे तक किसी तरह की कोई छूट मिलने की संभावना बेहद कम है। उसके बाद करौली पैटर्न को फॉलो करने की तैयारी है। कल से कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी जा सकती है और उसके बाद इसे बढ़ाया जा सकता है। कर्फ्यू के दौरान परीक्षा देने वाले बच्चों, चिकित्सा , पत्रकार, बैंक, न्यायालय समेत अन्य इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को नियमानुसार छूट दी गई है।

इसे भी पढ़ें-जोधपुर हिंसा में बिग अपडेट : सीनियर अफसरों ने संभाला मोर्चा, अब तक 97 उपद्रवी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-जोधपुर हिंसा : बाहर पुलिस का पहरा, अंदर कैद हुए लोग, कर्फ्यू के बीच जानिए कैसा है शहर का हाल

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात