जोधपुर में दर्दनाक हादसाः दादी का हाथ छूटा और डेढ़ साल के बच्चे को कुचल गई ट्रेन, टुकड़ों में बिखर गया मासूम

Published : Jun 23, 2022, 11:06 AM IST
जोधपुर में दर्दनाक हादसाः दादी का हाथ छूटा और डेढ़ साल के बच्चे को कुचल गई ट्रेन, टुकड़ों में बिखर गया मासूम

सार

दादी के साथ ट्रेक पार कर रहा था पोता। हाथ छूटने से  बच्चा ट्रेक पर रह गया। पीछे से आ रही थी सुपरफास्ट ट्रेन। दादी ट्रेन रोकने के लिए चीखती रही, लेकिन उनके सामने ही ट्रेक पर मासूम को कुचलते हुए गुजर गई ट्रेन। पुलिस हादसे की हर एंगल से कर रही जांच..  

जोधपुर. ट्रेन की चपेट में आने से डेढ़ साल के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार सुबह दादी का हाथ पकड़े ट्रैक क्रॉस कर रहा मासूम ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संभवतः इतने छोटे बच्चे के साथ आज तक ट्रेन हादसा नहीं सुनने में आया है। राजस्थान के जोधपुर में हुए इस हादसे के बाद परिवार मे बवाल मचा हुआ है। सभी का सवाल है बच्चा ट्रैक पर आया कैसे...? दरअसल, ट्रैक के नजदीक बच्चे का मकान था। वह अपनी दादी के साथ ट्रैक पार कर घर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

दादी ने गोद से उतारा और पलभर में हो गया यह हादसा, बिखर गए मासूम के शव

लोहावट क्षेत्र में गुरुवार सुबह का यह घटनाक्रम है। पुलिस ने बताया- बच्चा दादी की गोद में था। दादी ट्रैक पार कर रही थी, इस दौरान बच्चे को कुछ देर के लिए नीचे उतारा था। जब उसे दोबारा गोद में उठाना चाहा तो वह रेलवे ट्रैक पर ही छूट गया। इसी दौरान ट्रेन वहां से गुजरी। बच्चा दादी के सामने ही ट्रेन के नीचे कुचल गया। वो ट्रेन रुकवाने के लिए चीखती रही लेकिन गाड़ी नहीं रुकी। जब ट्रेन गुजर गई तो पटरियों पर सिर्फ बच्चें के शव के टुकड़े पड़े थे। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें, फलौदी से जोधपुर जा रही ट्रेन से यह हादसा हुआ है। जीआरपी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

ट्रेक के नजदीक ही स्थित है मकान, पोते को घुमा रही थी दादी ट्रेक के  नजदीक

दरअसल, लोहावट में आरोबी के निकट की यह घटना है। करीब 9 बजे फलोदी से जोधपुर जाने वाली ट्रेन का समय था। इससे कुछ देर पहले दादी अपने 18 महीने के पोते के साथ ट्रैक के आसपास टहल रही थी। उन्होंने कुछ देर के लिए पोते को गोद से नीचे उतारा था। दादी ने ट्रैक पार कर लिया और पोता वहीं पर था। उसे गोद में लेती, इससे पहले तेजी से ट्रेन गुजर गई। पुलिस ने बताया- परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। हर पहलू से जांच कर रहे हैं। जीआरपी पुलिस और लोहावट पुलिस ने बताया- इस तरह का हादसा कभी सामने नहीं आया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kota Horror: कोटा में C-सेक्शन के बाद 4 महिलाओं की मौत, डिब्बे में मिली बच्चेदानी? मचा हड़कंप
Ajmer Dargah News: अजमेर दरगाह की 'बड़ी देग' में कूदे युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल