परिवार के साथ चार धाम करने गया मार्बल व्यापारी : केदारनाथ में मौत बनकर सिर पर गिरा पत्थर, पत्नी भी हुई जख्मी

Published : Jun 22, 2022, 09:06 PM ISTUpdated : Jun 22, 2022, 09:23 PM IST
परिवार के साथ चार धाम करने गया मार्बल व्यापारी : केदारनाथ में मौत बनकर सिर पर गिरा पत्थर, पत्नी भी हुई जख्मी

सार

राजसमंद के रहने वाले व्यापारी के ऊपर अचानक पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आने से हुई मौत। पत्नी भी गंभीर रूप से हुई घायल।  15 लोगों के साथ गए थे चार धाम की यात्रा पर केदारनाथ से लौटते समय हुआ हादसा।

राजसमंद (Rajsamand). राजस्थान के राजसमंद जिले से एक दुखी करने वाली खबर आई है। यहां  के रहने वाले मार्बल व्यापारी की केदारनाथ के दर्शन कर लौटते समय रास्ते में पत्थर गिरने से मौत हो गई। 7 दिन पहले ही मार्बल व्यापारी अपने साथियों के साथ चार धाम की यात्रा करने के लिए अपनी पत्नी को लेकर गया था। मार्बल व्यापारी ने यात्रा के दौरान कई वीडियो भी अपने दोस्तों को भेजें। व्यापारी की मौत के बाद अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

15 मेंम्बर के साथ  शुरू की थी यात्रा

राजसमंद के मार्बल व्यापारी लहरी लाल तेली 15 जून को 15 सदस्यों की एक टीम के साथ चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए थे। उनकी इस यात्रा में सदस्यों के ग्रुप के साथ पत्नी पुष्पा और दो बच्चे भी थे। 21 जून को ही सभी ने केदारनाथ के दर्शन किए थे। दर्शन कर सभी पैदल आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। लहरी लाल और पत्नी पुष्पा देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने लहरीलाल को मृत घोषित कर दिया। वही पत्नी पुष्पा का इलाज जारी है। इसके बाद लहारीलाल के शव को देहरादून लाया गया। जिसके बाद आज शव राजसमंद के केलवा गांव पहुंचा। जहां शव का अंतिम संस्कार किया गया।

यात्रा के दौरान कई वीडियों किए थे शेयर, हो रहे वायरल

लहरी लाल का उसके गांव में ही मार्बल का बिजनेस है। उन्होने अपनी चारधाम यात्रा के  कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए थे। जिसमें वह अपने साथियों के साथ अपनी जर्नी को इंजाय करते हुए  कभी जयकारे लगाते हुए तो कभी योग करते हुए दिखाई दे रहा है। लहरी लाल की मौत के बाद यह वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rare Crime of Rajasthan : 11वीं के छात्र ने किया 9वीं की छात्रा से रेप
कौन हैं विधायक अनीता जाटव, पूरे शहर में लगे इमेज डाउन करने वाले पोस्टर